Rain In Mumbai: मुंबई में जून में सामान्य से कम बारिश, इस दिन होगी भारी बारिश

June 27, 2024 3:51 PM | Skymet Weather Team

मुंबई में अब भी सामान्य मानसूनी बारिश का इंतजार जारी है, क्योंकि जून का महीना पूरा होने के करीब है, और सांताक्रूज़ की रिकॉर्ड वेधशाला ने अभी तक 24 घंटों में तीन अंकों की बारिश दर्ज नहीं की है। बता दें, जून में सामान्य 493.1 मिमी बारिश होती है। लेकिन, मुंबई में बारिश के अभी तक के आंकड़े काफी निराशजनक हैं। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। लेकिन, यह बारिश के सामान्य लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

मुंबई में मानसून होगा तेज: अगले तीन दिनों में मुंबई और आसपास के उपनगरों मानसून की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट के करीब पूर्वोत्तर अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। जिसके प्रभाव से कोंकण तट पर मानसून की धारा मजबूत हो रही है। अगले 72 घंटों में मुंबई में मानसून गतिविधि में तेजी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं।

अगले 3 दिनों में मुंबई का मौसम: सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, अलीबाग, मुंबई और दहानू से लेकर कोंकण तट पर भारी बारिश की संभावना है।  अगले 3 दिनों तक मुंबई में मध्यम रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मुंबई में बारिश की तीव्रता और फैलाव आज-कल ज्यादा होगा। कभी-कभी मध्यम बारिश के दौर के बीच में भारी बारिश होने के आसार हैं। 48-72 घंटों के बाद तेज़ बारिश कम हो सकती है। हालाँकि, अगले सप्ताह के मध्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगी और जिसके बाद बारिश सप्ताह के आखिर तक जारी रहेगी।

OTHER LATEST STORIES