नागपुर, रायपुर, रीवा में बारिश,ओलावृष्टि की फ़रवरी 25 से संभावना

February 23, 2019 3:04 PM|

Rain In Nagpur, Raipur, Rewa

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश बे एक बार फिर दस्तक दीहै, जिसके लिए संगम क्षेत्र जिम्मेदार है।यह क्षेत्र वर्तमान में देश के मध्य भागों में तटीय कर्नाटक से विदर्भ तक फैला हुआ है। यह प्रणाली पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

इस प्रणाली से उमरिया, सिद्धधी, रीवा, पेंड्रा, गोंदिया, नागपुर, रायपुर, जगदलपुर, सूरजपुर और अंबिकापुर जैसे कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ मेंतेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ हल्की बारिश देखी गई। बालाघाट,बैतूल, छिंदवाड़ा, डिंडोरी,मंडला, सिवनी, अमरावती, भंडारा, गोंदिया और नागपुरमें भी मौसम कीकुछ गतिविधियोंदेखि गयी।

चूंकि यह क्षेत्र अभी कुछ और अवधि के लिएबने रहने की संभावना है,इसलिए अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। गतिविधियां प्रकृति में हल्की होंगी और मुख्य रूप से आज से शुरू होने वाली दोपहर या शाम के दौरान देखी जाएंगी,जो 25 फरवरी तक जारी रहने की उम्मीद है। इस समय के दौरान,सामान्य गरज वाले बादल दिखाई देंगे और यदि बादल की ऊंचाई स्थानीय मौसम की स्थितिके कारण बढ़ जाती है, फिर ओलावृष्टिकी भी उम्मीद लगाई जा सकतीहै।

जब बंगाल की खाड़ी से गर्म और नमहवाइन और उत्तर-पश्चिमसे ठंडी और शुष्क हवाएंएक दूसरे मिलती हैं,तब हम ऐसे बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

Image Credit: Zee News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

author image