मुंबई में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, समय पर आ सकता है मानसून

June 6, 2024 4:26 PM | Skymet Weather Team
मुंबई में प्री-मानसून बारिश फोटो: पीटीआई

मुंबई और उपनगरों में  छिटपुट प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। कोंकण तट, सिंधुदुर्ग से लेकर मुंबई तक हल्की बारिश देखी गई। यह बारिश मानसून आने की सूचना है। बता दें, मुबंई में मानसून आने की निर्धारित तारीख 11 जून है। अभी मुंबई में ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो मानसून के आने तक या मानसून आने की तारीख के आसपास तक जारी रहेगी।

इन दिनों होगी मुंबई में बारिश: अगले 48 घंटों में कोंकण क्षेत्र पर एक छोटे पैमाने का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। मौजूदा समय में तट पर एक कमजोर ट्रफ रेका देखी जा रही है, जिससे हल्की प्री-मानसून बारिश हो रही है। 09 से 12 जून के बीच कोंकण तट पर मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। 10 और 11 जून को बारिश की तीव्रता और प्रसार अधिक रहेगा। मुंबई में 09 और 10 जून को मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं, 11 और 12 जून का भारी बारिश हो सकती है। निर्धारित तारीख पर मानसून की शुरुआत मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हो सकती है।

12 जून के बाद मुंबई में बारिश: गौरतलब है, मानसून की शुरुआत के समय मुंबई में भारी वर्षा होती है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाली मानसून प्रणालियाँ सामान्य रूप से पश्चिमी तट और विशेष रूप से कोंकण और गोवा में बारिश को तेज करती हैं। हालांकि, अगले करीब एक हफ्ते या दस दिनों में बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऐसा कोई सिस्टम बनने की संभावना नहीं है। जिस कारण मुंबई में 12 जून के बाद कोई खास बारिश जारी नहीं रह सकती है। फिर भी, शहर पूरी तरह से नहीं सूखेगा और मानसून की शुरुआत के बाद हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर जारी रहेगी।

फोटो क्रेडिट: पीटीआई

OTHER LATEST STORIES