[Hindi] उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में बह रही शुष्क हल्की हवाएं; बढ़ते प्रदूषण से बदतरीन हुई हवा

October 20, 2018 4:10 PM|

Delhi Pollution_The statesman 600

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आस पास के इलाकों जैसे पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से शुष्क उत्तर वर्ती / उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की प्रकृति शुष्क और हल्की है। इसके साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय इलाकों से होते हुए अपर एयर सिस्टम के रूप में एक पश्चिमी विछोभ आगे बढ़ रहा है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस मौसमी प्रणाली के कारण अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं होगी। दिन में धूप तेज निकलेगी और हल्की गर्मी रहेगी। जबकि सुबह के वक़्त कुछ इलाकों में धुंध हो सकती है।

दशहरे का पर्व खत्म हो चुका है और दिल्ली, जयपुर, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों में प्रदूषण का स्तर अभी भी ऊंचा है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर के बारे में बात करें तो, 20 अक्टूबर को 10.35 बजे मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में कणिका तत्त्व 318.0 μg / m3 था, जो 100 माइक्रोग्राम / एम 3 के निर्धारित मानक की तुलना में निस्संदेह ज्यादा है। लखनऊ में तालकटोरा में दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 है और 'अस्वास्थ्यकर' श्रेणी में है। 300 के आंकड़े के साथ आगरा में वायु गुणवत्ता खराब है। इस तरह का स्तर अगर लंबे समय तक बरक़रार रहा तो लोगों को सांस लेने में असुविधा हो सकती है और दिल की बीमारी वाले लोगों के लिये मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, अगर तापमान के बारे में बात करें तो न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे मामूली रूप से कम होगा। दिल्ली और एनसीआर में हल्की हवाओं के साथ शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति जारी रहेगी। कुछ जगहों पर बादल भी देखे जा सकते हैं।

Please Note: Any information picked from here must be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: