देश में इस सप्ताह लू चलने की संभावना नहीं, दक्षिणी भागों में प्री-मानसून बारिश के आसार

April 15, 2024 6:22 PM | Skymet Weather Team

देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्य प्री-मानसून हीट वेव की स्थितियाँ स्थापित होने में विफल रही हैं। प्रायद्वीपीय(दक्षिण) भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके बावजूद भी ज्यादातर जगहों पर पारा, हीट वेव इंडेक्स को पार नहीं कर सका। वहीं, दक्षिण, मध्य, पश्चिम और पूर्वी हिस्सों के छोटे इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सिसय से अधिक बढ़ गया है। जिससे कई हिस्सों में गर्मी की लहर बनी हुई है।

इन क्षेत्रों में नहीं चलेगी लू: उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, फलौदी और जोधपुर जैसी सीमा चौकियों को छोड़कर हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक किसी भी स्थान पर 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नहीं पहुंचा है। इसलिए, अभी तक किसी भी तरह की लू की स्थिति होने का कोई सवाल ही नहीं है। इस सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ और संबंधित मौसम गतिविधि का एक दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल, अप्रैल में इन भागों में लू चलने की संभावना नहीं है।

इन क्षेत्रों में तापमान हुआ कम: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राज्यों में प्री-मानसून मौसम लंबे समय तक रहा, जिसका असर अभी भी जारी है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों जैसे बांकुरा, पुरुलिया, बारीपदा, अंगुल, टिटलागढ़, संबलपुर और बोलांगीर में कुछ समय के लिए तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। जिस कारण कुछ इलकों मे हल्की गर्मी की लहर पैदा हो गई। वहीं, पूर्वी और मध्य भागों से गर्मी का प्रकोप कम हो गया है। विदर्भ और मराठवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इसलिए लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश: देश के दक्षिणी हिस्से इस मौसम में सबसे गर्म रहे। रायलसीमा क्षेत्र में अनंतपुर, कुरनूल, कडप्पा और नंद्याल में लगातार लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नलगोंडा, खम्मम और भद्राचलम जैसे कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, लेकिन अभी भी लू चलने की स्थिति नहीं बनी है। हालांकि, 17-18 अप्रैल से दक्षिण भारत के अंदर के हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधि जल्द शुरू होने की संभावना है। जिससे इन क्षेत्रों में थोड़ी ठंडक आएगी और गर्मी की लहर की स्थिति कम रह सकती है।

प्री-मानसून बारिश पकड़ेगी जोर: हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधि जोर पकड़ेगी। जिससे,जिन जगहों पर लू चलती है उन क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने की संभावना नहीं है। हां, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बहुत छोटे इलाकों में हल्की गर्मी की लहर चल सकती है। हालाँकि, अगले एक सप्ताह या दस दिनों में सामान्य मौसमी गर्मी से चिलचिलाती गर्मी की स्थिति की संभावना नहीं है।

OTHER LATEST STORIES