सफेद बर्फीली चादर से ढका कश्मीर और हिमाचल, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

January 3, 2019 4:42 PM | Skymet Weather Team

2019 जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ शुरू हुआ। इतना ही नहींइस स्पैल ने दोनों राज्यों में लंबे समय तक शुष्क मौसम का भी अंत किया।

इसके पूर्व, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10-13 दिसंबर के दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी देखि गयी थी। उसके उपरांतकुछ हिस्सों में हल्की बारिश को छोड़करमौसम लगभग शुष्क था। इसका कारण, क्षेत्र पर किसी भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति था।

पिछले 48 घंटों में उत्तराखंड के कुछ इलाकों के साथ-साथ इन पड़ोसी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज कि गयी। वास्तव मेंगुलमर्ग में एस मौसम की पहली अच्छी बर्फबारी है

इस बर्फबारी के चलते, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। इसके अलावाश्रीनगर-लेह राजमार्गमुगल रोड और कई अन्य क्षेत्र जो कि उत्तर और दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों को जोड़ते है बंद हो गए हैं।

इसके साथ हीराज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में भारी गिरावट आई है। उदाहरण के लिएगुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाजबकि न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी तरहहिमाचल प्रदेश में कीलोंग ने अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाजबकि रात में -11 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीरहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज कुछ और तापमानों पर एक नजर।

स्काईमेट वेदर के अनुसारहम आज कुछ राहत कि उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का अब पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है। नतीजतनगुरुवार को बारिश और बर्फ की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी।

हालांकिमात्र 24 घंटे के अंतराल के बादयानी 4 जनवरी की शाम तकहम एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद कर रहे हैं। यह प्रणाली पिछले वाले की तुलना में अधिक सक्रिय होगी। हम 4-6जनवरी के बीच  जम्मू-कश्मीरहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानो में वर्षा तथा हिमपात की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ जगहों में भारी बर्फबारी होने कि भी उम्मीद है।

स्क्यमेट वैदर के अनुसारशीतलहर के साथ-साथ शीत दिवस की स्थिति इन तीन राज्यों के कई हिस्सों पर हावी होगी। मौसम वैज्ञानिकों कि माने तो सभी हिल स्टेशन पर कम से कम अगले एक सप्ताह तक उप-शून्य तापमान जारी रहेंगे।

 उन सभी यात्रियों के लिए जो बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थेअब हिल स्टेशनों को जानेका समय आ गया है। लेकिन सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं लेकिन आप हमेशा हवाई यात्रा का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Image Credit: wikipedia 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES