मुंबई का मौसम और गणेश उत्सव: बारिश बनेगी रुकावट या रहेगा साफ मौसम?

September 10, 2024 7:12 PM|
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: PTI

हर साल गणेश चतुर्थी के 10 दिन लंबे उत्सव के दौरान मुंबई पर बारिश का खतरा मंडराता रहता है। पिछले साल 2023 में गणेश उत्सव के शुरुआत में ही भारी बारिश हुई थी। जिससे मुंबई शहर और आसपास के उपनगर प्रभावित हुए थे। यहां तक ​​कि गणेश उत्सव के अंतिम दिन 19 सितंबर 2023 को भी बारिश ने लोगों के उत्साह और उमंग को थोड़ा फीका कर दिया था। लेकिन इस साल मौसम देवता इंद्रदेव काफी मेहरबना रह सकते हैं, क्योंकि गणेश उत्सव के दौरान भारी बारिश से रुकावटें आने की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़मेंडिप्रेशन,मुंबईपरबड़ाअसरनहीं:छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में डिप्रेशन बना हुआ है, जो अगले 36 घंटों में मध्य प्रदेश के केंद्रीय हिस्सों तक पहुंचेगा। हालांकि, यह प्रणाली पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के गहरे हिस्सों तक नहीं जाएगी, जो कि सामान्य रूप से कोंकण तट, जिसमें मुंबई भी शामिल है, के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। बता दें, मध्य प्रदेश के ऊपर बनी इस मौसम प्रणाली के कारण कोंकण तट पर बारिश की संभावना पूरी तरह से समाप्त नहीं होगी, लेकिन बारिश इतनी भी अधिक नहीं होगी कि उत्सव में खलल डाल सके।

10 से 13 सितंबर के बीच बिखरी बारिश:गौरतलब है, मुंबई में गणेश उत्सव पहले ही शुरू हो चुका है, जो 17 सिंतबर को भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 10 से 13 सितंबर के बीच बारिश छिटपुट और कम समय के लिए हो सकती है।इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवा चलेगी।14और 15 सितंबर को बारिश मध्यम और बार-बार हो सकती है। 17 सिंतबर के बाद मौसम में सुधार होगा और तब तक बारिश केवल थोड़ी-बहुत ही देखने को मिलेगी। मध्य सप्ताह के बाद से मौसम काफी सुधर जाएगा और उत्सव को बिना किसी बड़ी रुकावट के मनाया जा सकेगा।

फोटो क्रेडिट: PTI

Similar Articles