Skymet weather

Mumbai Rains: रविवार को मुंबई में भारी मानसूनी बारिश की संभावना

August 2, 2024 12:00 PM |
मुंबई में बारिश का अलर्ट, फोटो: Indian Express

मुंबई ने पिछले एक सप्ताह से सामान्य 'मुंबई बारिश' को मिस कर दिया है। इसका मतलब है कि मुंबई में सामान्य तौर पर होने वाली बारिश नहीं हुई है। क्योंकि, इस दौरान ज्यादातर एकल अंक में बारिश दर्ज की गई है, वह भी बहुत हल्की और थोड़े से समय के लिए। गौरतलब है, मुंबई में पिछले सात दिनों में केवल 54 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो मानसून में मुंबई के मानकों के हिसाब से बहुत कम है। वहीं, मुंबई में इससे पहले जुलाई महीने में बाढ़ आ गई थी। जिसमें 1703.7 मिमी बारिश हुई थी, जो रिकॉर्ड पर अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश थी। बता दें, मुंबई में मानसून सीजने के पहले हिस्से में 53% अधिक बारिश हुई है। वहीं, अगस्त में सामान्य बारिश 585.2 मिमी और सितंबर में इससे भी कम होकर 341.4 मिमी होती है।

आगे के दिनों में मुंबई का मौसम: मुंबई में रविवार, 04 अगस्त को भारी बारिश होने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में मानसूनी बारिश आम तौर पर हल्की और कभी-कभी मध्यम हो सकती है। रविवार को बारिश की तीव्रता और फैलाव में तेजी आएगी। वहीं, शाम और रात में भारी मौसम गतिविधि की उम्मीद है। सोमवार को ऑफिस जाने से पहले मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

कोकण तट पर मजबूत मानसून: मुंबई में होने वाली भारी बारिश का कारण मध्यप्रदेश और उत्तर महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र का गुजरना होगा। वर्तमान में  कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। इसे एक संगठित चक्रवाती परिसंचरण का समर्थन मिला हुआ है, जो पूर्व-पश्चिम अक्ष के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से गुजर रहा है। वहीं, मौसम प्रणाली पश्चिम की ओर बढ़ेगी और कल 3 अगस्त तक पूर्व और मध्य एमपी पर पहुंच जाएगी। मौसम प्रणाली ज्यादा पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 4 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर महाराष्ट्र पर आ जाएगी। मानसून प्रणाली की यह स्थिति कोकण तट के साथ मानसून की बढ़ोतरी को मजबूत करने के लिए अनुकूल मानी जाती है।

24घंटे तक खराब मौसम की स्थिति: अरब सागर से आने वाली पश्चिमी मानसूनी हवाएं कोंकण तट पर तेजी से  टकराएंगी। दूसरी तरफ, मुंबई में दोपहर बाद से खराब मौसम की स्थिति शुरू हो जाएगी। प्रतिकूल मौसम करीब 24 घंटे तक बना रहेगा। अगले दिन दोपहर तक मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

फोटो क्रेडिट: इंडियन एक्सप्रेस






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try