दिल्ली में आज और हल्की बौछारें,अगले सप्ताह तेज बारिश का अनुमान

August 28, 2024 1:32 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में आज और कल छिटपुट मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है। राजधानी शहर में कल (27 अगस्त) रात थोड़े समय के लिए छिटपुट बारिश दर्ज की गई। अगले 48 घंटों के दौरान भी इसी तरह की गतिविधि(बारिश) की संभावना है। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी और अगस्त का महीना सूखे के साथ समाप्त होगा। हालाँकि, अगले सप्ताह मानसून की बारिश की तीव्रता अधिक और फैलाव बढ़ जाएगा।

मानसून ट्रफ की भूमिका और बारिश: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम की गतिविधि(बारिश) का मुख्य कारण मानसूनी ट्रफ है। गुजरात के ऊपर बने गहरे दबाव ने मानसून ट्रफ के पश्चिमी हिस्से को उसकी सामान्य स्थिति से बहुत दूर दक्षिण की ओर खींच लिया है। फिर भी, इस प्रणाली से बनी नम वायुराशि और हवा की धारा अगले दो दिनों के लिए मौसम की गतिविधि के लिए अनुकूल बनी रहेगी। 30 अगस्त तक गहरा दबाव क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है। यही वह समय है जब यह पश्चिमी छोर पर अपना प्रभाव खो देगा। वहीं, 30 अगस्त से 1 सितंबर 2024 के बीच अगर मानसूनी बारिश यदि होती है तो वह पूरी तरह से स्थानीय और क्षणिक होगी।

मौसम प्रणाली और दिल्ली में बारिश: कल बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह प्रणाली अगले दो दिन 29 और 30 अगस्त को समुद्र के ऊपर समेकित और व्यवस्थित हो जाएगी। जब यह प्रणाली भूमि पर चलेगी और देश के मध्य भागों से होकर गुजरेगी, तब मानसून ट्रफ की नजदीकी दिल्ली के पास होगी, खासकर 02 से 06 सितंबर के बीच। इस दौरान ट्रफ रेखा के दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव करन से मानसूनी बारिश की तीव्रता, आवृत्ति और अवधि बढ़ेगी। सितंबर का पहला सप्ताह दिल्ली के लिए बारिश के साथ शुरू होगा। मौसम में यह बदलाव वातावरण को सुखद बना देगा और शुरुआत में आरामदायक महसूस कराएगा।

OTHER LATEST STORIES