बेंगलुरु में मासिक बारिश का कोटा पार, आगे भी बरसात की संभावना

August 13, 2024 3:00 PM | Skymet Weather Team
बेंगलुरु में बारिश, फोटो: X (सोशल मीडिया)

बेंगलुरु में 01 से 13 अगस्त के बीच 157.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शहर की वेधशाला ने अपने मासिक सामान्य स्तर 147 मिमी को पार कर लिया है। यह पिछले साल से बिल्कुल विपरीत है, क्योंकि अगस्त 2023 सबसे सूखा रहा था, केवल 12.6 मिमी बारिश हुई थी। बेंगलुरू में इस सप्ताह अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगस्त के बाकी बचे दिनों में कुल मिलाकर 100 मिमी बारिश हो सकती है।

मासिक कोटे की आधी बारिश: इससे पहले बेंगलुरू शहर में 11 अगस्त की देर रात और 12 अगस्त की सुबह भारी बारिश हुई थी। जिसमें कुछ ही घंटों में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो अगस्त के मासिक कोटा का आधा थी।  अगस्त वैसे  सितंबर और अक्टूबर के बाद तीसरा सबसे अधिक बारिश वाला महीना है। फिलहाल, बेंगलुरू में शाम और रात के समय मौसम सुहावना और थोड़ा ठंडा रहता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है।

अधिक बारिश और मौसम प्रणाली: इस सप्ताह के दौरान बेंगलुरू में अलग-अलग तीव्रता की अधिक वर्षा होने की संभावना है। रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो दक्षिण आंतरिक कर्नाटक को काट रही है। बाद में 16-17 अगस्त को श्रीलंका और मन्नार की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 18 अगस्त को कोमोरिन क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जो आगे अधिक मजूबत होकर 19 अगस्त को मालदीव और अत्यधिक दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर पश्चिम की ओर शिफ्ट हो सकती है। बता दें, इस प्रणाली से एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ का विस्तार होगा। शुरुआत से ही, जो केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा से होकर गुजरेगी।

बेंगलुरु में मानसून की बारिश: इस प्रणाली के प्रभाव से  बेंगलुरु शहर में इस सप्ताह के दौरान मानसूनी बारिश होगी। आज 13 अगस्त और कल 14 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 से 17 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता और प्रसार बढ़ सकता है। इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रहेगी और 20 अगस्त 2024 के आसपास कुछ समय के लिए बारिश कम हो जाएगी।

फोटो क्रेडिट: एक्स( सोशल मीडिया)

OTHER LATEST STORIES