महाराष्ट्र से मानसून की बारिश होगी कम, कर्नाटक-तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

June 11, 2024 4:10 PM | Skymet Weather Team
महाराष्ट्र में बारिश फोटो: हिन्दुस्तान टाइम्स

पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में छिटपुट मानसूनी बारिश हुई है। अब पूरे राज्य में बारिश कम होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों में केवल कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। कोंकण क्षेत्र के कोलाबा और मध्य महाराष्ट्र के जलगाँव में 50 मिमी से अधिक वर्षा हुई। बाकी सभी जमीन से घिरे उपसंभागों और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसमें मध्य महाराष्ट्र का जलगांव और शोलापुर, मराठवाड़ा का परभणी और  नांदेड़; विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा और अकोला शामिल हैं। वहीं, विदर्भ के वाशिम, वर्धा, गोंदिया, नागपुर, ब्रह्मपुरी में बारिश नहीं हुई। अब महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता और फैलाव कम हो जाएगा और बारिश की बेल्ट कर्नाटक व तेलंगाना के हिस्सों में शिफ्ट हो सकती है।

महारष्ट्र में कम होगी बारिश: मराठवाड़ा और इससे सटे मध्य महाराष्ट्र में एक चक्रवाती परिसंचरण था, जिसके कारण पहले इन दो उप-मंडलों में मानसून की अच्छी बारिश हुई थी। वहीं, विदर्भ में बड़े पैमाने पर बारिश नहीं हुई, विशेष रूप से उप-विभाग के पूर्वी हिस्से को मानसूनी बारिश ने छोड़ दिया। अब यह परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शिफ्ट हो गया है। जिस कारण महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों से बारिश का बेल्ट शिफ्ट हो जाएगा।

इन राज्यों में मानसूनी बारिश: अगले दो दिनों में आज दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा में छिटपुट और मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल 12 मई को मानसून की बारिश तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में होगी। इन क्षेत्रों में 48 घंटों के बाद परिसंचरण कमजोर हो सकता है। अगले 4-5 दिनों तक बारिश का प्रसार और तीव्रता काफी हद तक कम हो जाएगी। सप्ताह के मध्य से दक्षिण और मध्य भारत में बारिश काफी कम हो जाएगी। इस दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बहुत ही छोटे समय के लिए छिटपुट बारीश होगी।

फोटो: हिन्दुस्तान टाइम्स

OTHER LATEST STORIES