Skymet weather

[Hindi] निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय करेगा मॉनसूनी गतिविधियां

August 16, 2021 1:59 PM |

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भागों के ऊपर शीघ्र ही बहुप्रतीक्षित निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है जो क्षोभमंडल की मध्य परतों तक फैला हुआ है। दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से दूर, इसी क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर अगस्त का पहला निम्न दबाव क्षेत्र बनने की उम्मीद है।

यह मौसम प्रणाली जल्द ही अच्छी तरह से प्रभावी हो जाएगी और बनने के लगभग 12 घंटे बाद ओडिशा तट को भी पार करेगी। निम्न दबाव का क्षेत्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पहुँच जाएगा। मौसमी सिस्टम की परिधि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में मौसम की गतिविधियों को भी प्रभावित करेगा। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 3 दिनों तक भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मॉनसूनी ट्रफ रेखा का पूर्वी छोर पहले ही दक्षिण की ओर अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है। हालांकि, पश्चिमी छोर तलहटी के करीब बना रह सकता है और 48 घंटे के बाद दक्षिण की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जब 18 अगस्त को मध्य प्रदेश में निम्न दबाव बढ़ जाएगा। निम्न दबाव वाले क्षेत्र के स्थान के आधार पर मॉनसून ट्रफ रेखा अपनी स्थिति बदलती रहेगी। तदनुसार, 16 से 20 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के पूर्वी और मध्य भागों में पूर्व से पश्चिम की ओर मौसम की स्थितयां भी बदल जाएगी। समानांतर रूप से, उत्तर प्रदेश राज्य, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड में 18 और 22 अगस्त के दौरान सक्रिय मानसून की गतिविधयां देखी जाएगी। इस मौसमी सिस्टम के अवशेष पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधि का कारण बनेंगे।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मॉनसून का कमजोर चरण जल्द ही समाप्त हो जाएगा और देश के पूर्व, मध्य और कुछ उत्तरी भागों में लगभग एक सप्ताह तक सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी। अगस्त की वर्षा के आंकड़ों की कमी में सुधार के साथ–साथ मौसम भी कुछ हद तक ठीक हो जाएगा। इस दौरान अब तक मानसून बारिश के आंकड़ों की कमी 8% से 3-4% तक पहुँच सकती है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try