उत्तर भारत में फिर से न्यूनतम तापमान एक अंक तक गिरा, शीतलहर की संभावना नहीं

February 22, 2024 3:24 PM | Skymet Weather Team

पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों से गुजरने और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थमने के बाद पूरे क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट आई है। ये तापमान पहले पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में दोहरे अंक में रहा था। पंजाब की तुलना में हरियाणा में तापमान ज्यादा समय तक दहाई अंक(डबल डिजिट) में रहा है। लेकिन, अब दोनों राज्यों में पारा एक साथ गिर कम हुआ है। तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है, लेकिन शीतलहर चलने के लिए नहीं है।

इन क्षेत्रों मे गिरा तापमान: एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों खासकर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है। मैदानी इलाकों में भी काफी व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं। ऐसी प्रणाली के कारण जैसा आमतौर पर होता है ठंडी हवा ठंड लेकर आती है, साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आती है। इसी कारण बारिश के बाद पंजाब के बड़े हिस्से और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान एकल अंक में आ गया है। कुछ प्रमुख स्थानों पर का तापमान सामान्य से माइनस में चला गया है। जैसे भटिंडा में सामान्य 6°सेल्सियस से (-3),  जालंधर सामान्य 6.7°सेल्सियस से (-3), पठानकोट सामान्य 6.9°सेल्सियस से (-3), फिरोजपुर सामान्य 7.1°सेल्सियस से (-3), चंडीगढ़ सामान्य 8°सेल्सियस से (- 4), करनाल सामान्य 6.1°C से (4), हिसार और सिरसा सामान्य 9.0°C से  (-2) हो गया है।

इन क्षेत्रों में तापमान गिरेगा, शीतलहर नहीं:पूरे क्षेत्र में मौसम की स्थिति साफ हो गई है, बादल और कोहरा छंट गया है। आसमान साफ ​​होने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अगले 3-4 दिनों तक कई स्थानों पर पारा स्तर एकल अंक में रहेगा, हालांकि शीत लहर की स्थिति नहीं होगी।

रुकेगी ठंडी हवा:24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे बर्फ से ढके पहाड़ों की ढलानों से ठंडी हवाओं का प्रवाह रुक जाएगा। कल 23 फरवरी की सुबह तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन अगले 3-4 दिनों तक कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हवा के पैटर्न में आसन्न बदलाव से महीने के अंत में पारे का स्तर बढ़ सकता है।

मार्च में बारिश की उम्मीद: पिछले साल 2023  में फरवरी के आखिरी सप्ताह में दिन बेहत गर्म हो गए थे। लेकिन, इस साल 2024 में फरवरी के अंत में मौसम बेहतर हो सकता है। बता दें, फरवरी 2023  मैदानी इलाकों के लिए अधिक गर्म था और सीज़न की शुरुआत में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया था। इस साल फरवरी महीने के अंत में न्यूनतम तापमान दोहरे अंक तक बढ़ सकता है। दिन का तापमा 20 के मध्य में रहेगा, लेकिन सामान्य से नीचे। अभी मौसम स्थिति के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मार्च की शुरुआत में इन मैदानी इलाकों में बारिश का एक और दौर आ सकता है।

फोटो क्रेडिट: हिंदुस्तान टाइम्स

OTHER LATEST STORIES