MI vs RCB, IPL 2024: आईपीएल मैच के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहेगा

April 11, 2024 1:12 PM|

आज शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच के दौरान मुंबई का मौसम हल्का गर्म और उमस भरा बना रहने की संभावना है।

जब मैच शुरू हो रहा होगा उसे समय तापमान 29 या 30 डिग्री के आसपास रहेंगे। लेकिन, धीरे-धीरे तापमान कम होकर 28 डिग्री तक गिर सकते हैं। वहीं, आसमान में बहुत हल्के बादल छा सकते हैं। पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहेंगी। हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। कुल मिलाकर के मौसम हल्का गर्म लेकिन उमस भरा ही रहेगा।

हवा में नमी 70 से 80% की हो सकती है। इसलिए मैदान या पिच के ऊपर हल्की ओस गिरने की भी संभावना है। लेकिन, मौसम के लिहाज से मैच के दौरान किसी भी रुकावट के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मैच पूरे ओवरों के साथ समाप्त होगा।

author image