MI vs DC: दिल्ली में IPL मैच के दौरान बारिश की क्या संभावना है?

April 27, 2024 12:31 PM | Skymet Weather Team

27 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल मैच खेला जाएगा। 26 अप्रैल को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शाम के समय तेज बारिश के साथ तेज हवाएं देखी गई थी। लेकिन, आज 27 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

मैच की शुरुआत में दिल्ली का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और हल्के बादल भी छा सकते हैं। लेकिन, तेज धूप परेशान करेगी। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मैच के आखिर तक तापमान 32 डिग्री तक गिर सकता है।

पश्चिम दिशा से हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी। हवा में नमी बहुत कम होगी, यह 15 से 25 परसेंट के बीच में हो सकती है। नमी कम होने के कारण मैदान या पिच के ऊपर ओस गिरने की संभावना नहीं है। मौसम मैच के दौरान कोई भी रुकावट पैदा नहीं करेगा और मैच पूरे ओवरों के साथ समाप्त होगा।

OTHER LATEST STORIES