Skymet weather

जल्द बनेगा निम्न दबाव क्षेत्र, पूर्वी राज्यों में फिर सक्रिय होगा मानसून

October 3, 2024 5:32 PM |

बांग्लादेश और उसके आसपास के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसमें एक ट्रफ रेखा दक्षिण की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी (बीओबी) पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली 05 से 07 अक्टूबर के बीच अगले 3 दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के ऊपर से गुजर सकती है। इस दौरान इन राज्यों में सक्रिय मानसून की स्थिति होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश: यह चक्रवाती परिसंचरण आज (3 अक्टूबर) और कल (4 अक्टूबर) पूरे पूर्वोत्तर भारत में व्यापक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं, आज बहुत तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कल 4 अक्टूबर को बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो जाएगी। जैसे ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनेगा, 05 अक्टूबर से पूर्वोत्तर भारत में मौसम गतिविधि कम हो जाएगी।

इन राज्यों पर भी असर: मुख्य फोकस अब 04 अक्टूबर से गंगा के मैदानों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की ओर केंद्रित हो जाएगा, जो अगले 3-4 दिनों तक सक्रिय रहेगा। बता दें, मौसम की गतिविधि (बारिश, तेज हवाएं, बिजली चमकना) बहुत ज्यादा नहीं होंगी, लेकिन मानसून को सक्रिय बनाए रखने के लिए काफी होगी। इस प्रणाली की बाहरी गतिविधि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच सकती है।

बीओबी में एक और चक्रवाती परिसंचरण: इस प्रणाली के ठीक पीछे बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में 07/08 अक्टूबर 2024 के आसपास दक्षिण आंध्र प्रदेश व उत्तरी तमिलनाडु तट के पास एक औऱ चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। जैसे-जैसे यह प्रणाली जमीन की ओर बढ़ेगी और थोड़ा उत्तर की ओर स्थानांतरित होगी, पूर्वी राज्यों के ऊपर मौजूद प्रणाली के साथ शामिल हो सकती है।

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय: इन दोनों प्रणालियों के मिलने (विलय) के कारण दक्षिणी प्रायद्वीप (दक्षिण भारत)  में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर करेगा। हालांकि, मौसम मॉडल की सटीकता 5 दिनों के बाद कम हो जाती है। इसलिए मौसम पूर्वानुमान में किसी जरूरी बदलाव होने पर कुछ संशोधन किया जा सकता है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try