[Hindi] नागपुर, अकोला, ग्वालियर और खजुराहो में हल्की बारिश की संभावना

March 9, 2019 5:29 PM | Skymet Weather Team

देश के मध्य भाग सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। विदर्भ, मराठवाड़ा और उससे सटे मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

दक्षिण से आने वाली गर्म और नम हवाओं से उत्तर पश्चिम हवा के पैटर्न में बदलाव आने की संभावना है। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और विदर्भ के हिस्से में देखी जा सकती है।

अगले 48 घंटों में, विदर्भ और मराठवाड़ा के हिस्सों में दिन के तापमान में वृद्धि के आसार हैं। इतना ही नहीं, विदर्भ क्षेत्र के एक दो इलाकों में लू जैसी स्थिति भी विकसित हो सकती है।

दो अलग-अलग वायु द्रव्यमानों (air masses) के मिश्रण के कारण मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। इसके अलावा उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में भी आने वाले 24 घंटों में आंधी-तूफ़ान जैसे गतिविधियां की संभावना है।

11 मार्च के आसपास ऐसी ही गतिविधि मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ के कुछ हिस्सों में होने की संभावना है। विदर्भ, दक्षिण पूर्व और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, विदर्भ के नागपुर, गोंडिया और अकोला के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल, मांडला, सागर, सतना, खजुराहो, गुना, ग्वालियर और शिवपुरी जैसे स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

यही नहीं, 11 मार्च को अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण महाराष्ट्र के तटीय भागों में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब होने की संभावना है। जबकि दोपहर को उमस होने के साथ सुबह और शाम का मौसम आरामदायक रहने के आसार हैं।

Image credit : jagran.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES