Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11 मार्च से हो सकती है हल्की वर्षा

March 7, 2019 7:42 PM |

 rain in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि बारिश की तीव्रता काफी कम रही है। 

स्काईमेट का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक उतर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 11 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ रेखा भी विकसित हो सकती है।

इन मौसमी सिस्टमों के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11 मार्च को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद, ये मौसमी सिस्टम आगे निकल जाएंगे और राज्य में वर्षा की गतिविधियां लगभग खत्म हो जाएंगी।

11 मार्च की बारिश के बाद प्रदेश में एक दिन के लिए राहत की संभावना है, जिसके बाद 13 मार्च को पहाड़ियों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है। उस दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कोन्फ़्लुएन्स जोन बनने की भी संभावना है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13 मार्च को छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक-दो जगहों पर 14 मार्च को भी बारिश देखी जा सकती है। बारिश की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं होगी। हालांकि अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश के साथ प्रदेश के किसी भी भागों पर ओलावृष्टि की आशंका फिलहाल नहीं है। 15 मार्च के बाद, एक बार फिर से समूचे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा।

अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे हैं। फिलहाल अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई विशेष वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, उसके बाद राज्य में तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी शुरू होने के आसार हैं।

Image Credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try