Skymet weather

दिल्ली में आज रात-कल सुबह हल्की बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट की उम्मीद

February 21, 2024 1:13 PM |

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात हल्की बारिश हुई, जिसमें 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जैसा कि  पहले से उम्मीद थी, कल(20 फरवरी) को शहर में बारिश नहीं हुई। जिस कारण दिन में गर्मी बरकरार रही और अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी उम्मीद के अनुरूप दोहरे अंक में रहा। दिल्ली और उपनगरों में आज 21 फरवरी की रात और कल सुबह(22 फरवरी) हल्की बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश की उम्मीद: पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ियों पर अभी भी बना हुआ है, हालांकि हल्का हो गया है। चक्रवाती परिसंचरण जो पहले पंजाब पर चिह्नित था, अब दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली क्षेत्र पर एक कमजोर प्रणाली के रूप में स्थित है। दिल्ली के करीब पूर्व-पश्चिम ट्रफ के साथ हवाओं का परिसंचरण पैटर्न अभी भी बना हुआ है। जिसकी अभी विशेषताएं स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन फिर भी राष्ट्रीय राजधानी और उपनगरों के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है।

सुबह ठंडी और दोपहर रहेगी गर्म: आज 21 फरवरी की देर रात और कल तड़के हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते सोमवार की रात में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। बता दें, आज का दिन गर्म रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान कल की तुलना में थोड़ा कम होगा। यह सिलसिला कल 22 फरवरी को भी जारी रहेगा। अगले 3-4 दिनों में, मान लीजिए आने वाले सप्ताह के लास्ट तक दोपहर के समय पारे का स्तर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, सुबह के समय 9 डिग्री सेल्सियस के एकल अंक में तापमान गिर जाएगा।

थोड़े समय के लिए होगी बारिश: राजधानी शहर में बारिश की संभावना प्रामाणिक (authentic) नहीं है। दिल्ली मुख्य प्रणाली के बाहरी परिधि पर आती है। आज देर रात बादल आने और बिजली चमकने की संभावना है। जिससे हल्की बारिश अगर होगी, तो थोड़े समय के लिए होगी। जो सड़कों और गलियों को गीला करने के लिए काफी होगी। राष्ट्रीय राजधानी के लिए सर्दियों की बारिश का जो भी छोटा सा खतरा है, वह कल दोपहर तक कम हो जाएगा। गुरुवार शाम के समय आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। हालांकि, 24 और 25 फरवरी को सप्ताहांत में मध्यम बादलों की चादर फिर से दिखाई दे सकती है।

फोटो क्रेडिट: द स्टेट्समैन






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try