Skymet weather

मुंबई के लिए गर्म सप्ताहांत आ रहा है, कल कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

April 23, 2024 3:52 PM |
canva image

मुंबई ने 16 अप्रैल को पारे का दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 16 अप्रैल को मुंबई में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बता दें, दस साल पहले अप्रैल 2014 में मुंबई का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तटीय शहर मुंबई में कल 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक है। जैसे-जैसे सप्ताहांत नजदीक आएगा, तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना है। तापमान आने वाले सप्ताह तक भी बढ़ सकता है।

लू चलने की संभावना: जब भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार करता है तो मुंबई जैसे तटीय शहर लू की चपेट में आ जाते हैं। इस सीज़न में ऐसा केवल एक बार हुआ है और दोबारा होने की संभावना है। अप्रैल महीने के अंत में तापमान बढ़ने की संभावना है और यह लू के निशान से भी ऊपर जा सकता है।

हल्की बूंदाबांदी की संभावना: एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा विदर्भ-मराठवाड़ा से केरल तक फैली हुई है, जो उत्तर आंतरिक कर्नाटक, गोवा और तटीय कर्नाटक से होकर गुजर रही है। कल 22 अप्रैल को पूरे ट्रफ क्षेत्र में छिटपुट मौसमी गतिविधियां देखने को मिलीं थी। आज भी ऐसे ही पैटर्न की उम्मीद है। ट्रफ रेखा कल 24 अप्रैल को कोंकण तट के थोड़ा करीब पहुंचेगी। जिससे मुंबई, ठाणे, रायगढ़ क्षेत्र में छिटपुट बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश अगर होगी भी तो कोई सुखद स्थिति देने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। शहर और उपनगर गर्म व आर्द्र(humidity) परिस्थितियों में झुलसते रहेंगे।

ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम: मुंबई में सामान्य प्री-मानसून बारिश अभी भी दूर है। बता दें, देश की वित्तीय राजधानी मुंबई का तापमान मार्च, अप्रैल और मई महिने में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का ट्रैक रिकॉर्ड है। मुंबई में मानसून का स्वाद जून में ही आता है, तब तापमान 30 के मध्य तक गिर जाता है। मई के महीने में कभी-कभी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना रहती है। राहत आने से पहले मुंबईकरों को अगले एक महीने तक गर्मी और उमस से जूझना होगा।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try