Skymet weather

मुंबई में गर्म और उमस भरा मौसम, राहत की संभावना नहीं

March 12, 2024 3:40 PM |

वित्तीय राजधानी मुंबई में गर्म और उमस भरी स्थिति देखी जा रही है, जिससे असुविधा का स्तर बढ़ गया है। पिछले 4 दिनों से दिन का तापमान 30 के पार पहुंच रहा है।आर्द्रता का स्तर 50% से अधिक होने के कारण पीक आवर्स के दौरान उमस भरी स्थितियां सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। कल 11 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 34.1°C था, जो सामान्य से लगभग 2°C अधिक था। न्यूनतम तापमान को औसत से थोड़ा नीचे है। इसलिए, सुबह की मौसम की स्थिति आरामदायक रहती है और जमीनी हवा अभी भी शुरुआती घंटों को काफी सुखद बनाए रखती है।

बदलेगा हवा का पैर्टन: सप्ताह के दौरान मौसम के हालात थोड़े कठोर हो सकते हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी और आर्द्रता के स्तर में वृद्धि से असुविधा सूचकांक (discomfort index) बढ़ सकता है। अगले 2 दिनों में हवा के पैटर्न में बदलाव होने की संभावना है। यह बदलाव राजस्थान औऱ गुजरात के ठंडे मैदानों से कोंकण तट तक पहुँचने वाली उत्तर-पूर्वी हवाओं को प्रतिबंधित कर देगा। 48 घंटों के बाद सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा अरब सागर, गोवा और उत्तरी तटीय कर्नाटक के ऊपर एक प्रतिचक्रवात दिखाई दे सकता है। यह प्रणाली कोंकण और गोवा के साथ-साथ आंतरिक भागों में भी हवा के प्रवाह को प्रभावित करेगी।

बिना हवा के चिपचिपी गर्मी: मौसम प्रणाली की इन विशेषताओं के कारण, वायुमंडल की निचली परतों में हवा का पैटर्न गड़बड़ाने की संभावना है। सुबह के समय ज़मीनी हवा कमज़ोर और कम हो सकती है। समुद्री हवा की शुरुआत का समय सामान्य पैटर्न से अलग भी हो सकता है। सूरज तेज़ रहेगा, बिना किसी बादल के आवरण के। आर्द्रता के स्तर में वृद्धि और तापमान में मामूली वृद्धि भी एक घातक संयोजन बन जाती है। बिना हवा के गर्मी की तुलना में चिपचिपी स्थितियों के कारण लोगों को परेशानी ज्यादा होगी।

मार्च में हाई तापमान का रिकॉर्ड:  सांताक्रूज़ स्थित मुंबई हवाई अड्डे की वेधशाला का मार्च के महीने में तापमान 40°C या इससे भी अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। दरअसल, मुंबई में अप्रैल की तुलना में 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान वाले दिनों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। मार्च में वर्षा, बौछार या तूफान की आवृत्ति शून्य है। सांताक्रूज़ में 17 मार्च 2011 को तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और 26 मार्च 2018 को सटीक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले साल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के साथ बेहतर था। 12 मार्च 2023 को उच्चतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था। मार्च 2024 की लास्ट के 15 दिन शुरू के 15 दिनों की तुलना में ज्यादा गर्म होने की उम्मीद है। यह मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

फोटो क्रेडिट: पत्रिका






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try