[Hindi] राजस्थान में मॉनसून की विदाई में होगी देरी, जयपुर, उदयपुर और कोटा में बारिश जारी रहने का अनुमान

September 3, 2019 6:16 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

राजस्थान में अच्छी बारिश का रुझान जारी है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 1 सितंबर से होने वाली मॉनसून की वापसी में इस साल एक सप्ताह की देरी हो सकती है। राज्य के उदयपुर, माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और कोटा जैसे स्थानों पर अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस बीच जयपुर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

राजस्थान में भारी बारिश के बाद अब राज्य में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। इस बीच, पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई है। केवल अजमेर में 55 मिमी की भारी वर्षा दर्ज की गई थी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून की अक्षीय रेखा अब उत्तर दिशा की ओर शिफ्ट हो गई है। इस प्रणाली के कारण राज्य में अब बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और अब अगले 2-3 दिनों तक भारी से मूसलाधार बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालाँकि, राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

4 और 5 सितंबर के आसपास अलवर, जयपुर, सीकर, धौलपुर, भरतपुर, और चूरू जैसे उत्तरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बौछारें देखने को मिल सकती है। यह बारिश फ़िलहाल चल रहे शुष्क मौसम की स्थिति से एक बड़ी राहत लाएगी।

Read In English: Rains to continue in Udaipur, Jaipur and Kota, Monsoon withdrawal to be delayed by a week

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून 2019 का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में ओवरऑल 34 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में 42 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राजस्थान मॉनसून सीजन में हुए अच्छी बारिश वाले हिस्सों में से एक है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: