[Hindi] दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में इस सप्ताह कड़ाके की ठंड के आसार

January 9, 2017 4:09 PM|

Delhi winter chill-Zeenews 600उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में लगातार अच्छी बारिश दे रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में भी गरज के साथ वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश के बावजूद मैदानी राज्यों में बीते कई दिनों से रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था। तापमान में इस बढ़ोत्तरी के लिए पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं को माना जा सकता है, क्योंकि पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएँ अपेक्षाकृत गर्म और आर्द्र होती हैं।

अब उत्तर भारत के भागों से बारिश देने के बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। पहाड़ों पर बीते लगभग एक सप्ताह से भी अधिक समय से हो रही बर्फबारी के बाद इन भागों से बर्फीली हवाएँ पश्चिमीपंजाब,हरियाणा,दिल्ली, उत्तरीराजस्थानऔर पश्चिमीउत्तर प्रदेशमें पहुँच रही हैं जिसके प्रभाव से इन भागों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे चला जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ जल्द ही ज़ोर पकड़ेंगी। उसके पश्चात अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। तापमान में व्यापक कमी के चलते पंजाब, दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

मैदानी भागों में दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अनुमान है कि अच्छी धूप भी बनी रहेगी। हालांकि सर्द हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जिससे दिन में भी आप अच्छी ठंडक का अनुभव इन भागों में कर सकते हैं। स्काइमेट का मानना है कि यह सप्ताह इस वर्ष की सर्दियों में अब तक का सबसे ठंडा सप्ताह हो सकता है।

Image credit: Zeenews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: