Skymet weather

[Hindi] सर्दियों ने उत्तर भारत पे कसा शिकंजा, रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद

December 18, 2018 5:18 PM |

Winters in north India_Indiatimes 600

राजधानी शहर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के सभी मैदानी इलाके अब सर्दी की चपेट में हैं। तेज़ धूप के चलते दिन में मौसम सुहाना है परंतु रात अब काफी ठंडी है। इसका श्रेय,कुछ दिन से लगातार चलती उत्तर-पूर्व / पूर्वोत्तर हवाएं को जाता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सुबह के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी हिस्सों के आसपास कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है। इसके चलते, शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है और सुबह ठंडी रहेगी।

हल्के से म्ध्यम कोहरे के साथ, दिल्ली में लगभग 6˚सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज़ किया जा सकता है। इसके अलावा, मुख्य रूप से मध्यम उत्तरपूर्वी / पूर्वोत्तर हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत के सभी क्षेत्रों में प्रचलित रहेंगी और आसमान साफ रहेगा।

उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।

सुबह के दौरान हल्की हवाओं के कारण, प्रदूषण के स्तर में भी वृद्धि हुई है। हालांकि, कल हवा की गति में तेज़ी आने की संभावना है, जिसकी वजह से प्रदूषण की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

Image credit: Pininterest

कृपयाध्यानदें: स्काइमेटकीवेबसाइटपरउपलब्धकिसीभीसूचनायालेखकोप्रसारितयाप्रकाशितकरनेपरसाभार: skymetweather.com अवश्यलिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try