Skymet weather

[Hindi] न्यूनतम तापमान देश भर में 10 से ऊपर, सर्दी हो रही विदा

February 28, 2018 11:19 AM |

Delhi warm weatherदेश के उत्तरी और मध्य भागों में आमतौर पर फरवरी के आखिर तक अच्छी सर्दी पड़ती है। फरवरी की विदाई के साथ-साथ तापमान में भी वृद्धि होती है और सर्दी भी धीरे-धीरे विदा हो जाती है। इस दौरान यानि फरवरी के आखिर तक देश के उत्तरी राज्यों और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहता है। जबकि दक्षिण भारत में यह दो अंकों में पहुँच जाता है।

यही नहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम शुरू होता है। दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में जहां दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुँच जाता है वहीं उत्तरी और मध्य भागों में यह 20 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाता है। उत्तर और मध्य भारत में तापमान कम इसलिए रहता है क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आने वाली ठंडी हवाएँ इसे नियंत्रण में रखती हैं।

[yuzo_related]

हालांकि इस समय परिदृश्य बदल गया है क्योंकि उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है लेकिन मैदानी भागों में साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक तापमान तेज़ी से ऊपर जा रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में भी दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर पहुँच गए हैं। इन सभी भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। अमृतसर सहित तराई क्षेत्रों में भी हाल कुछ ऐसा ही है।

मंगलवार को देश के पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना है लेकिन इससे पारा नीचे आएगा इसकी संभावना कम है। कह सकते हैं कि सर्दी ने समय से पहले ही इस बार ले ली है विदाई।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try