[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सर्दी की वापसी

December 22, 2017 6:18 PM|

Cold wave in Delhiदिसम्बर की शुरुआत से ही राजधानीदिल्लीसहित पंजाब, हरियाणा सहित अन्य मैदानी राज्यों में सर्दी में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी में 3 बार न्यूनतम तापमान कभी 10 डिग्री से नीचे तो कभी ऊपर पहुंचा। पिछले 24 घण्टों के दौरान भी दिल्ली के सफदरजंग में 11 और पालम में 9 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब हिमालयी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचता है तब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ कम हो जाती हैं और पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने पर ठंडी हवाएँ तेज़ हो जाती हैं। हवाओं में बदलाव के चलते मैदानी राज्यों में पारा ऊपर जाता है या कम होता है। पिछले दिनों कम अंतराल पर आए इस बदलाव की वजह यही रहा।

[yuzo_related]

इस समय जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है इसके चलते हवाएँ तेज़ हो गई हैं। पहाड़ों से होकर आ रही इन ठंडी हवाओं का असर मैदानी राज्यों में पहुँचने लगा है जिसके चलते अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तर भारत के मैदानी भागों के अलावा मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पारा गिरेगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

North India Lightning

अनुमान हैअमृतसर,लुधियाना,हिसार, कुरुक्षेत्र,करनाल,चंडीगढ़,मेरठ, मुजफ्फरनगर,जयपुर, दिल्ली,नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और गाज़ियाबाद सहित सभी मैदानी भागों में इस दौरान रात और सुबह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इन भागों में अगले 3-4 दिनों के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी भागों से मध्य भारत तक 21 दिसम्बर से 10 जनवरी के बीच सबसे अधिक ठंडी पड़ती है। इस दौरान संभावना है कि पारा नीचे ही रहेगा और सर्दी भी बनी रहेगी।

Image credit: Rediff.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: