[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में गिरा पारा, घने कोहरे और सर्दी की वापसी

January 26, 2018 3:40 PM|

Fog in North Indiaउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरा वापस लौट आया है। साथ ही सुबह और रात की सर्दी में भी इज़ाफ़ा हुआ है। सोमवार की रात से मंगलवार के बीच हुई बारिश के चलते मैदानी राज्यों में पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिन के तापमान में व्यापक कमी दर्ज की गई थी। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान ऊपर चला गया था।

बारिश देने वाले मौसमी सिस्टम अब आगे निकल चुके हैं जिसके चलते उत्तर भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क हो गया है और दिन में धूप ने अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ होने से दिन के तापमान में तेज़ी से वृद्धि नहीं होगी जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और आसपास के सभी भागों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। भटिंडा में सामान्य से 4 डिग्री कम 16.2 डिग्री, चंडीगढ़ में सामान्य से 1 डिग्री कम 19.1 डिग्री, लुधियाना में सामान्य से 1 डिग्री कम 18 डिग्री,हिसारमें सामान्य से 6 डिग्री कम 16.9, करनाल में 3 डिग्री कम 16.8 डिग्री, रोहतक में सामान्य से 5 डिग्री कम 17.5 डिग्री, नारनौल में 4 डिग्री कम 17.5 डिग्री, दिल्ली में 2 डिग्री कम 18.9 डिग्री तापमान रहा। अलवर में 6 डिग्री कम 17.2 डिग्री,श्रीगंगानगरमें सामान्य से 6 डिग्री कम 15 डिग्री औरजयपुरमें 2 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

[yuzo_related]

मौसम में बदलाव के चलते आज से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी जबकि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। तापमान में कमी होने और वातावरण में नमी अधिक होने से अमृतसर, भटिंडा, लुधियाना, करनाल, अंबाला, श्रीगंगानगर, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम,मेरठ, गाज़ियाबाद सहित आसपास के हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा कई जगहों पर छा सकता है। हालांकि हल्की से मध्यम हवाओं के चलते अधिक समय तक कोहरा टिकेगा नहीं। न्यूनतम तापमान में कमी के चलते सुबह और रात की सर्दी में भी इजाफ़ा होगा।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: