[Hindi] दिल्ली की सर्दियों का हुआ आगमन, सुबह में दिखेगी हल्की धुंद

November 30, 2019 4:48 PM | Skymet Weather Team

नवंबर एक वो महीना है जब हम सुखद और आरामदायक मौसम से सर्दियों की स्थिति में बदलाव देखने लगते हैं। महीने की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होते हैं और यह आम तौर पर महीने के अंत तक 9 से 10 डिग्री तक रिकॉर्ड किए जाते हैं। हालाँकि, इस सीज़न के दौरान अब तक न्यूनतम तापमान दोहरे अंकों में बना हुआ है।

इस महीने सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 नवंबर को 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इस महीने का उच्चतम न्यूनतम 4 नवंबर को 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नवंबर महीने के लिए अब तक का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले लगभग दो डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह दो-डिग्री वृद्धि एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

हालांकि, आज तक का अधिकतम मासिक औसत 28.1 डिग्री सेल्सियस है जो की सामान्य दिन के तापमान 28.2 डिग्री के बहुत करीब है।

दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आस-पास के राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के वजह से अब हम मौसम की स्थिति में बदलाव देखेंगे।

पिछलें 24 घंटों में , दिन और रात के तापमान में लगभग चार से पाँच डिग्री का परिवर्तन हुआ। जबकि 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं 28 नवंबर को बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात का तापमान भी 16.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरावट आने की संभावना है।

3 या 4 दिसंबर के आसपास, हम एकल अंकों में न्यूनतम देखने की उम्मीद करते हैं। जबकि दिन के तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किए जाएंगे।

Also Read In English -  Delhi Winters: Nights to get colder in Delhi, hazy and misty mornings expected

इसके अलावा, आने वाले सप्ताह के लिए दिल्ली में मौसम की किसी भी गतिविधि की कोई संभावना नहीं हैं। जिससे हम अधिकतम तापमान में भी गिरावट देख सकते हैं।

Image Credit: DNA INDI A

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

OTHER LATEST STORIES