[Hindi] दिल्ली की सर्दियों का हुआ आगमन, सुबह में दिखेगी हल्की धुंद

November 30, 2019 4:48 PM|

delhi winrers (1)

नवंबर एक वो महीना है जब हम सुखद और आरामदायक मौसम से सर्दियों की स्थिति में बदलाव देखने लगते हैं। महीने की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होते हैं और यह आम तौर पर महीने के अंत तक 9 से 10 डिग्री तक रिकॉर्ड किए जाते हैं। हालाँकि, इस सीज़न के दौरान अब तक न्यूनतम तापमान दोहरे अंकों में बना हुआ है।

इस महीने सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 नवंबर को 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इस महीने का उच्चतम न्यूनतम 4 नवंबर को 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नवंबर महीने के लिए अब तक का न्यूनतम तापमान15.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले लगभग दो डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह दो-डिग्री वृद्धि एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

हालांकि, आज तक का अधिकतम मासिक औसत 28.1 डिग्री सेल्सियस है जो की सामान्य दिन के तापमान 28.2 डिग्री के बहुत करीब है।

दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसकेआस-पास के राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के वजह से अब हम मौसम की स्थिति में बदलाव देखेंगे।

पिछलें 24 घंटों में , दिन और रात के तापमान में लगभग चार से पाँच डिग्री का परिवर्तन हुआ। जबकि 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं 28 नवंबर को बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात का तापमान भी 16.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरावट आने की संभावना है।

3 या 4 दिसंबर के आसपास, हम एकल अंकों में न्यूनतम देखने की उम्मीद करते हैं। जबकि दिन के तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किए जाएंगे।

Also Read In English -  Delhi Winters: Nights to get colder in Delhi, hazy and misty mornings expected

इसके अलावा, आने वाले सप्ताह के लिए दिल्ली में मौसम की किसी भी गतिविधि की कोई संभावना नहीं हैं। जिससे हम अधिकतम तापमान में भी गिरावट देख सकते हैं।

Image Credit: DNA INDI A

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: