[Hindi] शिमला में भारी बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश ठंड की चपेट में

February 8, 2016 1:25 PM|

Indiasnowfallलंबे समय के शुष्क मौसम के बाद आखिरकारशिमलासहितहिमाचल प्रदेशके कई भागों में अच्छी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।किन्नौर,चंबा, सिरमौर,कुल्लूऔर लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी से सैलानियों के लिए मौसम रोमांचक हो गया है।

शिमला में 7 फरवरी की सुबह से ही हल्की बारिश की फुहारें पड़ना शुरू हुईं। जबकि बर्फबारी का नज़ारा दिन में 11 बजे से देखा गया। धीरे-धीरे समूचा शिमला सफ़ेद बर्फ की चादर में ढँक गया। शिमला के कारापत्थर में 6 इंच की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। नरकंडा में 2 इंच की बर्फबारी दर्ज की गई है।

हाल ही में उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह ताज़ा बर्फबारी देखने को मिली है। पश्चिम से आया यह मौसमी सिस्टम 6 फरवरी को उत्तर भारत के करीब पहुंचा था, जिसके चलते सबसे पहलेजम्मू-कश्मीरके अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलीं। जैसे-जैसे यह सिस्टम पूर्वी दिशा में आगे बढ़ा बारिश और बर्फबारी का प्रसार भी पूर्वी क्षेत्रों में बढ़ता गया।

हिमाचल में हुई इस बर्फबारी से सेब की फसल को फायदा होगा क्योंकि ठंडा मौसम और बर्फबारी सेब की फसल के लिए लाभदायक होती है। बर्फ पड़ने से शिमला में दिन के तापमान में व्यापक कमी आई और 7 फरवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सर्दी ऋतु का सबसे कम है।

हालांकि शिमला सहित हिमाचल के अन्य भागों में मौसम अब साफ हो गया है। स्काइमेट के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों तक मौसम इसी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों के बाद मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है, क्योंकि 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों को प्रभावित करने वाला है।

शिमला में 10 और 11 फरवरी को बर्फबारी का ताज़ा झोंका आएगा। फिलहाल हिमाचल की राजधानी में सामान्य से नीचे चला गया तापमान अगले 24 घंटों के दौरान ऊपर जाएगा।

Image Credit: Zeeneews

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: