[Hindi] उत्तर प्रदेश में मॉनसून: अब एक सप्ताह तक जारी रहेगी बारिश, राज्य में होगा सुहावना मौसम

July 24, 2019 4:11 PM|

Hot and dry weather in Uttar Pradesh--The Indian Express 1200

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कुछ भागों में सूखे मौसम के कारण संकट बढ़ता जा रहा है। मॉनसून के आगमन के बाद राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में अच्छी बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी तराई वाले भागों में मॉनसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।

एक ओर राज्य के उत्तरी भागों में बारिश हो रही थी तो दक्षिणी इलाकों में बारिश में कमी के कारण लोग परेशान हैं।राज्य के दक्षिणी भागों में कानपुर, बांदा, हमीरपुर, झाँसी, जालौन, महोबा, फ़तेहपुर, औरैया, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी ऐसे इलाके हैं जहां अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।

वाराणसी से कानपुर और आगरा तक बारिश का होगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा अब उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुँच गई है। इसके चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से राज्य पर हवाओं के साथ भरपूर आर्द्रता पहुँच रही है। यह स्थिति उत्तर प्रदेश पर अगले एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के दौरान वाराणसी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद बारिश में कुछ कमी आ जाएगी। लेकिन जुलाई के आखिर तक इन सभी भागों पर बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर कहीं-कहीं हल्की से कहीं मध्यम बौछारें बनी रह सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर सहित आसपास के लगभग सभी भागों में अगले 24 घंटों के बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उम्मीद है कि 25 और 26 जुलाई को उत्तराखंड से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भीषण बारिश दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब महा-मॉनसून, 25 और 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश के आसार

मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि समूचे उत्तर प्रदेश पर मॉनसून अब कम से कम एक हफ्ते तक मेहरबान रहेगा। यही कारण है कि जिन क्षेत्रों में अब तक बारिश कम हुई है वहाँ भी बारिश दर्ज की जाएगी। इससे उम्मीद कर सकते हैं कि खेती को फायदा होगा।

अब तक के बारिश के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश सामान्य से 1 प्रतिशत ऊपर पहुँच गया है। जहां 1 जून से 23 जुलाई के बीच औसत 317.2 मिमी बारिश की तुलना में 320 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 25% कम बारिश हुई है। यहाँ 250.3 मिमी के मुक़ाबले 188.3 मिमी बारिश हुई है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: