[Hindi] मॉनसून की थमी रफ़्तार, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, नोएडा में करना होगा और इंतज़ार

June 26, 2019 4:00 PM|

Monsoon in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पश्चिम भागों में मॉनसून हर साल 20 जून से 25 जून के बीच आ जाता है। लेकिन इस बार पूरे देश में मॉनसून की रफ्तार में सुस्ती देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में गोरखपुर और बहराइच तक मॉनसून का आगमन हो चुका है। लेकिन प्रयागराज (इलाहाबाद), कानपुर और लखनऊ सहित राज्य के बाकी मध्य भागों में अभी भी मॉनसून की प्रतीक्षा जारी है।

मॉनसून 20 जून से काफी तेज़ी से आगे बढ़ा और महाराष्ट्र के भागों को पार करते हुए मध्य प्रदेश और गुजरात में भी कुछ हिस्सों में इसने दस्तक दे दी। साथ ही पूर्वी भारत में भी मॉनसून ने पिछले दिनों रफ्तार पकड़ी और वाराणसी, गोरखपुर से आगे बहराइच तक आ गया। लेकिन अब स्थितियाँ बदल गई हैं। मॉनसून फिर से सुस्त हो गया है।

अगले तीन दिनों तक मॉनसून में किसी तरह की प्रगति होने की संभावना नहीं है। पश्चिम में मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा और मथुरा को तो लंबा इंतज़ार करना है, पूरब और मध्य में प्रयागराज, कानपुर, बांदा, झाँसी को भी मॉनसून के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा। पूर्वी क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के बाद मॉनसून दस्तक दे सकता है और बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पश्चिमी भागों में अभी हफ्ते से अधिक का समय लगेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 जून को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा जिसके प्रभाव से मॉनसून आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में जुलाई के शुरुआती दिनों में यानि 2-4 जुलाई के बीच मॉनसून आ सकता है जबकि पश्चिमी हिस्सों में पहले हफ्ते के आखिरी दिनों में मॉनसून का आगमन होगा।

उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अब तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। यहाँ तक कि जिन भागों में मॉनसून का आगमन हो गया है उन भागों में भी बारिश सामान्य से पीछे है। आंकड़ों में देखें तो पूर्वी उत्तर में 1 जून से 26 जून तक सामान्य से 44% कम 43 मिमी बारिश हुई है। जबकि अब तक यहाँ 78 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पश्चिमी भागों में हालात और खराब हैं क्योंकि यहाँ सामान्य से 62% कम महज़ 21 मिमी बारिश हुई है।

Image credit: ronnieborr

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: