[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम (1 अगस्त से 7 अगस्त) पूर्वानुमान

August 1, 2019 8:58 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। महज़ कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। अब स्थितियाँ बदल रही हैं। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों पर पहुँच गई है। इसके चलते बुंदेलखंड रीजन में भी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। उम्मीद है कि 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच रुक-रुक पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून मेहरबान रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1 से 3 अगस्त यानि गुरुवार से शनिवार के बीच उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होने कि संभावना है। इस दौरान एक-दो जगह भारी बारिश भी दर्ज कि जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अगस्त के बीच वर्षा की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी लेकिन इसी दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश में तेज़ी आने की संभावना है। जब मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ जैसे पश्चिमी जिलों में मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी।

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा बल्कि प्रयागराज, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या सहित आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन भागों में मंगलवार और बुधवार यानि 6-7 अगस्त को बारिश की तीव्रता कुछ बढ़ जाएगी। कह सकते हैं अगस्त का पहला हफ्ता उत्तर प्रदेश के लिए मॉनसून के परिप्रेक्ष्य में अच्छा रहेगा। इस बारिश से फसलों को फायदा होगा।

किसानों को सुझाव है कि अधिक बारिश की स्थिति में तूर, मक्का व सब्ज़ियों आदि की खड़ी फ़सलों में जल जमा ना होने दें। अधिक पानी लगने की स्थिति में पानी के निकास की उचित व्यवस्था करें। मक्के की फसल में कीट के प्रकोप की निगरानी करते रहें। क्योंकि मक्के की फसल में लगने वाले कीट खरीफ की अन्य फसलों को भी हानि पहुंचाता है। इस कीट की विकसित इल्ली तने में छेद करके पौधे को नुकसान पहुँचती है। इसका प्रकोप होने पर फसल पर उचित कीटनाशकों का छिड़काव करें। धान में नाइट्रोजन का छिड़काव पानी का स्तर न्यूनतम होने पर ही करें और अत्यधिक नाइट्रोजन देने से बचें।

Image credit:Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: