[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (26 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

September 27, 2020 10:00 AM|

आइये जानते हैं गुजरात में 26 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम।

मॉनसून 2020 अब विदा होने वाला है। गुजरात को इस मॉनसून ने जमकर भिगोया है। गुजरात रीजन जिसमें पूर्वी जिले आते हैं, सामान्य से 13% अधिक वर्षा प्राप्त हुई है जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में सामान्य से बहुत ही अधिक 129% अधिक वर्षा मिल चुकी है।

इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान भी वलसाड तथा सूरत में अच्छी वर्षा हुई है जबकि वल्लभ विद्यानगर, भावनगर, राजकोट और ओखा में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। 28 सितंबर के आसपास मॉनसून पश्चिमी राजस्थान से विदा लेने लगेगा। गुजरात में भी अब वर्षा की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। हालांकि दक्षिणी जिलों में हल्की वर्षा अभी भी जारी रह सकती है। इस समय अधिकांश जिलों में फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। इसलिए इस समय वर्षा न होना ही किसानों के लिए लाभदायक है।

हालांकि छिटपुट वर्षा दक्षिणी जिलों में अभी जारी रह सकती है। वर्षा से प्रभावित होने वाले जिले होंगे सूरत, वलसाड, भावनगर, नवसारी। उत्तरी गुजरात में मौसम पूरी तरह शुष्क ही बना रहेगा तथा तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

मुख्यतः शुष्क मौसम के अनुमान को देखते हुए किसानों को सलाह है कि फसलों में आवशयकतानुसार सिंचाई दें। पक चुकी फसलों की कटाई कर सुरक्षित स्थानों पर संग्रहित करें। कपास की फसल में इस समय गुलाब सूँडी का प्रकोप देखा जा सकता है, इसकी रोकथाम के लिए सबसे पहले प्रभावित टिंडो को पौधों से तोड़ कर नष्ट करें तथा खेतो में फेरोमोन ट्रेप लगाएँ।

कपास की फसल में नाइट्रोजन के अधिक उपयोग के कारण फूल झड़नें लगते हैं। इसलिए नाइट्रोजन की अनुशंसित मात्रा का ही उपयोग करें। कपास की फसल में जेसिड कीट के कारण यदि पत्तियाँ मुड़ी हुई दिखें तो नियंत्रण हेतु 5 मिली उलाला या 5 ग्राम थाइयामेथोक्ज़ेम 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

तुअर की फसल में अच्छी उपज के लिए फसल को बुवाई के 60 दिन बाद तक खर-पतवारों से मुक्त रखें।

धान की फसल में दाने बनने की अवस्था में फाल्स-स्मट का प्रकोप पाया जा सकता है, जिससे उपज तथा गुणवत्ता पर असर पड़ता है, इसकी रोकथाम के लिए प्रभावित बलियों को पौधों से काट कर नष्ट करें तथा मौसम अनुकूल होने पर साफ फफूंदनाशी 20 मिली प्रति 10 लीटर पानी में घोलकर पौधों पर छिड़काव करें।

मिर्ची की फसल में थ्रिप्स के प्रकोप के कारण पौधे के ऊपर की पत्तियाँ मुड़नें लगती हैं, नियंत्रण हेतु 10 मिली स्पाईनोसेड 10 लीटर पानी में मिलाकर अनुकूल मौसम में छिड़काव करें।

Image credit:The Guardian

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: