[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (12 से 18 सितंबर, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

September 12, 2020 5:42 PM|

आइये जानते हैं गुजरात में 12 से 18 सितंबर के बीच कैसा रहेगा मौसम।

गुजरात के लिए साल 2020 का मॉनसून अब तक ज़बरदस्त रहा है। उन इलाकों में भी भारी बारिश हुई है जहां आमतौर पर शुष्क मौसम बना रहता है। इस सप्ताह भी गुजरात में ज़बरदस्त बारिश के आसार हैं।

इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान भी गुजरात के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अच्छी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं। गांधीनगर, अहमदाबाद, वल्लभ विद्यानगर, बड़ौदा, अमरेली, वलसाड आदि जिलों में भारी बारिश हुई है। कांडला पोर्ट तथा केसोड में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है।

इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब सागर में गुजरात के दक्षिण में बना हुआ है, जिसके प्रभाव से नमी वाली हवाएं गुजरात पर लगातार चलती रहेंगी। हमारा अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक गुजरात के अधिकांश भागों में व्यापक वर्षा होगी। वर्षा की गतिविधियां अधिकांशतः दक्षिण पूर्वी तथा दक्षिणी जिलों में होंगी। जिसमें गुजरात के पूर्वी क्षेत्र और सौराष्ट्र के इलाकों शामिल हैं। कच्छ में अपेक्षाकृत मॉनसून वर्षा हल्की या मध्यम ही रहेगी। भारी बारिश के आसार कच्छ क्षेत्र में नहीं हैं।

एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर 13 सितंबर के आसपास बनेगा। यह सिस्टम पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा जिसके प्रभाव से 16 से 18 सितंबर के बीच अहमदाबाद, गांधीनगर तथा बड़ौदा सहित पूर्वी जिलों में मूसलधार बारिश हो सकती है।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

गुजरात के अधिकतर हिस्सो में वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि फसलों में सिंचाई और छिड़काव मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही करें।

मिट्टी में अत्यधिक नमी के कारण मूँगफली की फसल में तना व फली सड़न जैसी समस्याएँ देखने को मिल सकती है, ये मुख्यतः फफूंद के कारण होता है, जिसमे मिट्टी के पास तने और फलियों पर सफ़ेद फफूंद दिखाई देती है जो बाद में सड़न पैदा करती है। इसकी रोकथाम के लिए मैनकोजेब 30 ग्राम को 10 लीटर पानी में घोलकर साफ मौसम में छिड़काव करें। मूँगफली की फसल में सितंबर के महीने में लीफ-माइनर कीट का प्रकोप भी बढ़ जाता है, इसकी रोकथाम के लिए डी.डी.वी.पी. 10 मि.ली. या प्रोफेनोफोस 20 मि.ली. को 10 लीटर पानी में मिलाकर साफ मौसम में छिड़कें।

धान की फसल में लीफ-रोलर का प्रकोप भी इन दिनों पाया जा सकता है, इसकी रोकथाम के लिए फेनप्रोपेथ्रिन को 15 मि.ली. प्रति 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। जल-जमाव के कारण गन्ने की फसल में रेड-रॉट का प्रकोप पाया जा सकता है। इसके प्रकोप से ऊपरी तीसरी व चौथी पत्तियाँ पीली पड़ कर मुरझा जाती है, इसकी रोकथाम के लिए खेतो में नत्रजन का प्रयोग सीमित करें।

कपास की फसल में, थ्रिप्स के प्रकोप के कारण फूल झड़ने लगते हैं, नियंत्रण हेतु 10 मि.ली. इमिडाक्लोपृड 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। अधिक नमी के कारण कपास में वानस्पतिक विकास अधिक हो सकता है, जिससे उपज पर असर पड़ सकता है, इसलिए पौधों के ऊपरी हिस्सों को काट कर पौध की लंबाई 4 फीट तक कर दें।

Image credit:Wikiwand

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: