Skymet weather

[Hindi] गुजरात का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (24 से 30 अक्टूबर, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

October 24, 2020 4:44 PM |

आइये जानते हैं गुजरात में 24 से 30 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम।

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने भी सामान्य से बहुत अधिक वर्षा दी थी। अक्टूबर का महीना भी सौराष्ट्र और कच्छ के लिए बारिश से भरपूर रहा है। 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच सौराष्ट्र और कच्छ को सामान्य से 156% अधिक वर्षा प्राप्त हुई है। जबकि गुजरात रीजन में सामान्य से 35% कम वर्षा हुई है।

आमतौर पर गुजरात के लिए अक्टूबर का महीना गर्म और शुष्क बना रहता है। परंतु इस बार गुजरात में बारिश की गतिविधियां लगभग तीसरे सप्ताह तक जारी रहीं जिससे ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास बना रहा। अब पूरे गुजरात का मौसम इस सप्ताह पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस समय अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बने हुए हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 1 या 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

मूँगफली फसल की कटाई और मड़ाई इस समय चल रही है। इसके दानों में भंडारण में कीड़े ना लगें इसलिए इसकी हार्वेस्टिंग का सही तरीका ही अपनाना चाहिए। साथ ही जब तक नमी का स्तर 7% से नीचे ना आ जाए तब तक इसे सुखाएँ।  

इसके साथ-साथ भंडारण से पहले मूँगफली के दानों को अच्छी तरह से साफ कर लें इसमें फसल के अवशेष ना रह जाएँ ताकि किसी तरह के कीड़े यह रोग की आशंका न रहे।  

टमाटर की नर्सरी रोपाई से कम से कम एक महीने पहले तैयार करनी चाहिए। एक महीने की नर्सरी रोपाई के लिए अच्छी और स्वस्थ होती है।  

एक हेक्टेयर में रोपाई के लिए नर्सरी तैयार करने में 300 से 400 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। अगर आपको हाइब्रिड किस्म की बुआई करनी है तो इसके बीजों को प्लास्टिक कप या आइस ट्रे क्यूब में बोएं। इससे मात्र 70 से 90 ग्राम बीज में एक हेक्टेयर के लिए नर्सरी तैयार हो जाएगी। हाइब्रिड किस्म के बीज काफी महंगे होते हैं इसलिए यह विकल्प अपना सकते हैं। 

Image credit: The Guardian

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try