[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15 से 21 अक्टूबर, 2019), किसानों के लिए फसल सलाह

October 15, 2019 1:57 PM|

पंजाब में खरीफ फसलों की कटाई मड़ाई तेज़ी से चल रही है। मौसम भी किसानों का साथ दे रहा है। ना तो तेज़ हवा चल रही है और ना ही बारिश हो रही है।

लेकिन आपको बता दें कि 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर के बीच पश्चिमी पंजाब में खासकर अमृतसर, तरण तारण, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब तथा आसपास के जिलों में कुछ बारिश हो सकती है। हालांकि किसानों को डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी।

दूसरी ओर पटियाला, लुधियाना, रूपनगर, कपूरथला, होशियारपुर सहित पूर्वी पंजाब में 15 से 21 अक्टूबर के बीच इस पूरे सप्ताह में मौसम सूखा ही रहेगा।

पंजाब के लिए फसल सलाह

इस मौसम के बीच रबी सीजन की प्याज़ की बुआई के लिए स्थितियाँ उपयुक्त हैं। किसान साथी प्रो-6, पंजाब व्हाइट, पंजाब नरोया आदि में से किस्मों का चुनाव कर सकते हैं। एक एकड़ की बुआई के लिए 4 से 5 कि.ग्रा. बीज पर्याप्त होगा।

बैंगन की नर्सरी तैयार करने का काम भी पूरा करें। रबी मौसम के गन्ने की बिजाई करने के लिए अभी समय अनुकूल है। किस्मों का चुनाव CoPb 92, Co-0118, CoJ 85 आदि में से करें।

वर्तमान मौसम में धान में फुदके (होप्पर) के प्रकोप की आशंका रहती है, इसलिए फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। 5 या उससे अधिक फुदके प्रति टीला अगर पानी में तैरते हुए दिखाई दें तभी रायासनिक उपचार करें। उपचार हेतु 120 ग्राम चेस 50 डबल्यू.जी. या 40 मि.ली. कोन्फ़िडोर 200 एस.एल. 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें।

अमरूद में खाद देने का यह उपयुक्त समय है, प्रति पौध 500 ग्राम यूरिया व 1250 ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट डालें।

Image credit: Sandrp

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: