
आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में 15 से 21 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल
अक्टूबर के पहले 15 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इस दौरान हल्की बारिश हुई है।
इस सप्ताह अगले 2 दिनों समूचे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 या 18 अक्टूबर से दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा की शुरुआत हो सकती है जो सप्ताह के अंत तक जारी रह सकती है। वर्षा की गतिविधियां मुख्यतः सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, आजमगढ़, बांदा तथा चित्रकूट में अपेक्षित है। हालांकि वर्षा की गतिविधियां मुख्यतः हल्की होंगी। कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है।
जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस पूरे सप्ताह बारिश की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा से नमी वाली हवाएं चलती रहेंगी।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह
धान की फसल अधिकांश भागों में तैयार होने वाली है। कुछ भागों में अगेती क़िस्मों की कटाई शुरू भी हो गई है। किसानों को सुझाव है कि कटाई धान की कटाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17-18 अक्टूबर को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इन भागों में कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और छिड़काव न करें।
रबी फसलों के लिए खेतों की तैयारी व बीजों और उर्वरकों की अग्रिम व्यवस्था करें। शरद्कालीन गन्ने की खेती इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं।
रबी दलहनी फसलें चना, मटर, मसूर इत्यादि की बुआई से पहले 25 किग्रा प्रति हेक्टेयर ट्राइकोडरमा से भूमि सुधार करें।
दलहनी फसलों की बुआई से पहले बीजों का राइजोबियम कल्चर करें।
Image credit:Social Media
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweathercomअवश्य लिखें।