[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (23 से 29 जुलाई, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

July 23, 2020 12:05 PM|

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में 23 से 29 जुलाई के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल

बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश हुई है। जहां लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ था। इस सप्ताह फिर से उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि 23 और 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। इस दौरान पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

राज्य में 25 जुलाई से बारिश बढ़ने की संभावना है। 26 से 28 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। उस दौरान मॉनसून की रेखा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी जिससे राज्य के तराई क्षेत्रों में काफी अच्छी बारिश होगी। 26 से 28 जुलाई के बीच फ़तेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई समेत पूर्वी तथा मध्य क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

29 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी परंतु हल्की से मध्यम वर्षा राज्य के कई जिलों में जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

वर्षा के जारी रहने के अनुमान को देखते हुए फसलों में किसी भी प्रकार का छिड़काव अभी न करें। बारिश के पानी को खेतों में रोकने के लिए मेड़ों को मजबूत करें। जबकि सब्जियों की फसलों में जल-जमाव न होने दें।

धान की रोपी हुई फसल (रोपाई के एक सप्ताह के अंदर) में जो पौधे मर गए हों या कमजोर दिख रहे हों उन्हें निकाल कर उनकी जगह स्वस्थ्य पौध लगा दें। धान के खेत में नील हरित शैवाल के प्रयोग से लगभग 20 से 25 कि.ग्रा. नेत्रजन प्रति हेक्टेयर भूमि को प्राप्त होती है, लेकिन ध्यान रहे कि इसके प्रयोग के बाद कम से कम 15 दिनों तक धान के खेत में पानी लगा रहना चाहिए ताकि पूरे खेत में यह फैल सके। इसके प्रयोग से मृदा की संरचना में सुधार तो होता ही है साथ ही मृदा में फॉस्फोरस की उपलब्धता बढ़ती है तथा अम्लीय भूमि में आयरन की विषाक्तता भी कम होती है।

मौसम अनुकूल होने पर गन्ने में मिट्टी चढ़ाएँ। फसलों के अच्छे विकास तथा खरपतवारों की रोकथाम के लिए निराई-गुड़ाई आवश्यक होती है। तिल की फसल में बुवाई के 15-20 दिन बाद प्रथम निराई-गुड़ाई करें। मक्का की फसल को वर्षा के पानी और तेज़ हवा से बचाने के लिए जड़ों पर मिट्टी चढ़ा दें।

Image credit: hakahakaionlin

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: