[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (16 से 22 जुलाई, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

July 16, 2020 1:22 PM|

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में 16 से 22 जुलाई के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल

5 जुलाई से उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 45% अधिक वर्षा हुई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 33% कम वर्षा हुई है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। इस दौरान छिटपुट वर्षा होगी जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

18 जुलाई से मॉनसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय हो सकता है जिससे 18 से 20 जुलाई के बीच कई जगहों पर अच्छी बारिश की संभावना है। उस दौरान गर्मी तथा उमस से राहत मिलेगी तथा मौसम सुहावना हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 और 22 जुलाई वर्षा की गतिविधियां फिर से कम हो जाएंगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा उस दौरान भी जारी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

इस मौसम के मद्देनजर किसानों को सुझाव है कि खड़ी फसलों में पानी की निकासी के उपाय करें। बढ़ती नमी के कारण फसलों में खरपतवारों की समस्या बढ़ सकती है।  निराई-गुड़ाई कर खरपतवारों निकालें।

मक्के की फसल में अधिक पानी न लगे अन्यथा तेज हवा के झोंकों से फसल गिर सकती है। 50-60 सेमी के पौधे हो जाएँ तब यूरिया डालें और जड़ों पर मिट्टी चढ़ाएं।

गन्ने की फसल में खरपतवारों का नियंत्रण करें और पानी का जमाव ना होने दें। मौसम अनुकूल होने पर यूरिया डालें। गन्ने की फसल में पीक बोरर की रोकथाम के लिए मौसम साफ हो जाने पर 150 मि.ली. कोराजन 400 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

वर्षा के कारण जल जमाव होने की संभावना को देखते हुए सब्जियों बुआई या रोपाई खेतो में मेडी बनाकर करें। मूँगफली की फसल में बुआई के 20-22 दिन बाद जिप्सम की खुराक देकर निराई-गुड़ाई करें। यदि फलों के नऐ बाग लगाने हो तो फल लगाने वाले गड्डों में गोबर की खाद तथा 5.0 मि.ली. क्लोरपाईरिफॉस एक लीटर पानी में मिलाकर गड्डों में डालें और गड्डों को पानी से भर दे ताकि कीटो के प्रकोप से बचाव हो सके।

Image credit:Hakahakaionlin

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: