[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (27 फरवरी से 4 मार्च, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

February 27, 2020 4:32 PM|

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 26 फरवरी तक अच्छी बारिश दर्ज की गई। 27 फरवरी से समूचे राज्य में मौसम साफ और शुष्क हो गया है। बारिश का अगला दौर उत्तर प्रदेश में 29 फरवरी से दिखेगा। शुरुआत पश्चिमी हिस्सों से होगी उसके बाद राज्य के मध्य और कुछ पूर्वी जिलों में 1 मार्च तक बारिश देखने को मिल सकती है।

हमारा अनुमान है कि कश्मीर पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मेरठ, लखनऊ, कानपुर और नजीबाबाद सहित कई शहरों में यह बारिश देखने को मिल सकती है।

2 मार्च, सोमवार से एक बार फिर राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद, अगले कुछ दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना कम है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

इस सप्ताह भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना के चलते किसानों को सुझाव है कि इस दौरान सिंचाई और छिड़काव जैसी गतिवधियों को रोक दें। इस बात का खास ध्यान रखें की खेतों में पानी का जमाव न हो। मौसम साफ हो जाने पर पक चुकी फसलों की कटाई दानो की नमी अनुकूल हो जाने पर तुरंत करें।

आलू की फसल की खुदाई करने के बाद खराब या सड़े-गले आलू को छाँट कर अलग कर दें। साफ-सुथरे आलू का भंडारण ठंडे, सूखे तथा हवादार स्थानों पर करें। आलू भंडारण के पहले भंडार स्थल को मैलाथियान 50% तरल दवा 10 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोलकर छिड़काव करें।

प्याज की समय से बोयी गई फसल में थ्रिप्स के प्रकोप की निगरानी करते रहें। इसका प्रकोप होने पर कानफीड़ोर को आधा मिली प्रति 3 लीटर पानी की दर से टीपोल जैसे किसी चिपकने वाले पदार्थ में मिलाकर साफ मौसम में छिड़काव करें।

टमाटर, बैंगन व अन्य सब्जियों में छेदक कीटों का प्रकोप हो सकता है, इसलिए फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। फसलों की कटाई के बाद खेतों को आगामी फसलों के लिए तैयार करें व उचित उर्वरकों के उपयोग के लिए मृदा परीक्षण करवाएँ।

Image credit: Asia Nikkei

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: