[Hindi] उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (06 से 12 फरवरी, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

February 6, 2020 3:30 PM|

उत्तर प्रदेश में 6 से 12 फरवरी के बीच यानि पूरे एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में 7 और 8 फरवरी को हल्की वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं।

नए साल यानि 2020 में उत्तर प्रदेश जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक उत्तर प्रदेश अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 1 जनवरी से 5 फरवरी तक सामान्य से 138% अधिक 34.3 मिमी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 88% ज्यादा 26.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई। पीलीभीत में 308% अधिक 59 मिमी बारिश हुई है। यानि जितनी बारिश होती है उससे तीन गुना ज़्यादा। पूर्वी हिस्सों में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या, रायबरेली ऐसे ज़िले रहे जहां बारिश सामान्य से भी कम हुई है।

क्या है उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अनुमान

लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, अमरोहा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, गोरखपुर सहित सभी जिलों में 6 से 12 फरवरी के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 7 और 8 फरवरी को हल्की वर्षा के आसार हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़ और आसपास के इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

इस सप्ताह ठंडी हवाएँ और सुबह की कड़के की ठंडक पीछा नहीं छोड़ने वाली। पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी जिससे अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे ही बना रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ होगा, धूप का असर बढ़ेगा। यह मौसम फसलों के लिए अच्छा होगा। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है।

इस मौसम का फसलों पर कैसा होगा असर

मुख्यतः शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह है मिर्ची व टमाटर सहित कद्दूवर्गीय सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं। तैयार नर्सरी की शीघ्र रोपाई करें। गेहूं की फसल में रतुआ कीट की नियमित निगरानी करते रहें। लक्षण दिखाई देने पर डाइथेन एम-45 को 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।

मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण पछेती आलू में झुलसा रोग लग सकता है। लक्षण दिखने पर कैप्टन 2 ग्राम प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें। 7 से 8 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भागों में बादल छाने और हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसम बिगड़ता दिखे तो छिड़काव और सिंचाई टाल दें।

Image credit: Asia Nikkei

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: