[Hindi] राजस्थान का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (1-7 मार्च, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

March 1, 2020 4:27 PM|

अगले 48 घंटों के दौरान यानि 1 और 2 मार्च को राजस्थान के ज़्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तर और पूर्वी हिस्सों में खासकर जयपुर, अलवर शीकर, भरतपुर, झुञ्झुनु में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, जैसलपुर, बीकानेर, गंगानगर, चुरू, फलोदी समेत बाकी हिस्सों में 4 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।

4-5 मार्च से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश  

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 या 4 मार्च उत्तर भारत में आएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक मौसमी सिस्टम विकसित होगा जिसके चलते को राजस्थान के उत्तरी भागों में 4 मार्च को बारिश हो सकती है। 5 मार्च को राजस्थान के मध्य भागों पर भी बारिश संभव है। 6 मार्च यानि शुक्रवार तक बारिश जारी रहेगी। 7 मार्च से राजस्थान में मौसम सभी जगहों पर साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में थमी बारिश और बर्फबारी; अगला स्पेल 4 मार्च से

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में इस पूरे हफ्ते यानि 1 मार्च से 7 मार्च के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। उदयपुर समेत दक्षिणी और पश्चिमी शहरों में दिन के तापमान में वृद्धि होगी। कई जगहों पर पारा 35 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

राजस्थान के किसानों के लिए फसल सलाह

कई स्थानों पर बढ़ते तापमान के चलते चने के पौधों की जड़ों में फफूंद का प्रकोप हो सकता है। इसके नियंत्रण के लिए 3 ग्राम एंटराकोल 70 डब्ल्यू पी प्रति लीटर पानी में घोलकर मोटी फुहार बनाकर पौधों की जड़ों के पास छिड़काव करें। 10-12 दिन बाद यही छिड़काव पुनः दोहराएँ।

जीरे की फसल में फूल आने के बाद अगर बादल छाए रहते हैं तो झुलसा रोग का लगना लगभग निश्चित होता है। इस रोग के प्रकोप से पौधों के सिरे झुके हुए नजर आते हैं और यह तेजी से फैलता भी है। इसके नियंत्रण के लिएरोग के लक्षण दिखाई देते ही डाईफनोकोना जोर की 0.5 मि.ली. मात्रा प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें तथा दूसरा छिड़काव 15 दिन बाद दोहराएँ।

Image credit: Google

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: