[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (18 से 24 फरवरी 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

February 18, 2020 2:49 PM|

इस सप्ताह पंजाब में हो सकती है बारिश। लेकिन ज़्यादातर समय राज्य में मौसम रहेगा शुष्क।

पंजाब में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक पारा बढ़ता जा रहा है। 19 फरवरी तक तापमान बढ़ेगा उसके बाद 20 फरवरी की रात से मौसम करवट लेगा।पंजाब में बारिश की शुरुआतउत्तरी हिस्सों से होगी और धीरे-धीरे राज्य के बाकी भागों का भी मौसम बदल जाएगा।

अनुमान है कि 21 फरवरी को उत्तरी पंजाब में जालंधर पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, शहीद भगत सिंह नगर और चंडीगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है।

लुधियाना, पटियाला, बरनाला, मोगा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का समेत बाकी हिस्सों में भी इसी दिन छिटपुट वर्षा हो सकती है। 22 फरवरी से फिर से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी।

किसानों के लिए फसल सलाह

शुष्क मौसम और तापमान में बढ़ोतरी के अनुमान को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि खड़ी फसलों में उचित नमी बनाए रखें। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। इसलिए फसलों पर निगरानी रखें। गेहूँ की फसल में प्रति हेक्टेयार अगर 5 या उससे अधिक एफीड दिखाई दें तो 20 ग्राम एकटारा प्रति 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

सरसों की फसल में सफ़ेद रोली रोग के संक्रामण की आशंका है। इससे बचाव के लिए 250 ग्राम रीडोमिल गोल्ड को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़कें। सूरजमुखी की बिजाई शीघ्र पूरी करें, अच्छी उपज के लिए पी.एस.एच-569 किस्म का चुनाव किया जा सकता है।

Image credit: Tricity 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: