[Hindi] राजस्थान का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (17 से 23 मई, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

May 17, 2020 12:03 PM|

आइए जानते हैं17 मई से 23 मई के बीच कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल।

राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अब मौसम गर्म तथा शुष्क हो गया है। हालांकि, 16 मई को जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से राजस्थान के मध्य तथा पूर्वी भागों में 17 मई को भी एक-दो स्थानों पर आज गरज के साथ वर्षा या मेघ गर्जना संभव है। 18 मई से राजस्थान के सभी जिलों में फिर से मौसम शुष्क तथा शुष्क हो जाएगा।

मौसम साफ होने के साथ उत्तर-पश्चिमी दिशा से गर्म हवाओं के चलने के कारण लू का प्रकोप बढ़ जाएगा। कई जिलों में 20 या 21 मई से तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। यह सप्ताह राजस्थान के लिए भीषण गर्मी वाला सप्ताह होगा।

राजस्थान के किसानों के लिए फसल सलाह

तापमान में वृद्धि की संभावना को देखते हुए किसानो को चाहिए की खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई करते रहें। खेतों की गहरी जुताई करके आगामी फसलों के लिए तैयार करें। कोरोना वाइरस (कोविड-19) के प्रकोप के कारण किसानों की कार्य प्रणाली (पर्याप्त मजदूर न मिलने से) प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे मे फूल गोभी की अगेती खेती लाभकारी हो सकती है। इसकी अगेती किस्मों की नर्सरी में बुवाई मध्य मई से जून के अन्त तक करनी चाहिए। अभी इसमें अधिक मजदूरों की आवश्यकता भी नहीं होगी। इसके फल अगस्त के अन्त से अक्टूबर के अन्त तक प्राप्त होते हैं और उस समय कीमत भी अच्छी मिलती है।

एक हेक्टेयर में रोपाई के लिए नर्सरी में 600-700 ग्राम बीज प्रर्याप्त होता है। बिजाई से पूर्व बीज को कैप्टान अथवा थाइराम 2-3 ग्राम प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से उपचारित करें।

बीज को कतारों में बोएँ तथा मिट्टी की बारीक पर्त से ढकें और ऊपर पुआल से ढक दें। क्यारी की उपरी सतह पर नमी बनाये रखने के लिए फव्वारे से सिंचाई करें। 

बैंगन की फसल में जालीदार पंख वाली बग एवं फल छेदक कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे पौधों की पत्तियां जाली दार हो जाती हैं एवं फलों के अन्दर सुन्डी देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम के लिये कार्बोरिल (50 डब्लू.पी.) के 4 ग्राम का प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर या मेलाथियान (50 ई.सी.) 1.5 लीटर का 500-600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें अन्यथा कार्बोरिल (5%) चूर्ण/डस्ट की 20 कि.ग्रा. मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से भुरकाव करें। छिड़काव/भुरकाव प्रात: या सन्ध्या काल में ही करें।

Image credit:Your Story

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: