[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (13 से 19 अक्टूबर, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

October 13, 2020 2:38 PM|

पंजाब में 13 से 19 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल। और क्या है पंजाब के लिए फसलों से जुड़ी सलाह।

पंजाब के लिए इस साल जिस तरह से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून अच्छा नहीं रहा उसी तरह पोस्ट मॉनसून सीज़न यानि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। मॉनसून सीज़न में 1 जून से 30 सितंबर के बीच पंजाब में सामान्य से 16% कम वर्षा हुई थी। 1 से 13 अक्टूबर के बीच भी पंजाब में पूरे-पूरे 100% की कमी रही। इस दौरान औसतन 4.7 मिमी बारिश होती है जबकि एक बूंद भी नहीं गिरि।

इस सप्ताह भी पंजाब में वर्षा के आसार बिल्कुल नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी दिशा से जो हवाएं चल रही थीं अब उनकी दिशा में परिवर्तन होगा और अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वी या दक्षिण पूर्वी हवाएं चलेंगी। इस समय पंजाब में दिन के तापमान सामान्य से कुछ ऊपर चल रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर है।

पूर्वी दिशा से चलने वाली नम हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में इस सप्ताह गिरावट होने की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट सप्ताह के अंत तक आ सकती है।

इस समय धान की कटाई जोरों पर है यदि वर्षा होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। अच्छी बात यह है कि अगले कई दिनों तक पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे फसलों की कटाई में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।

पंजाब के किसानों के लिए फसल सलाह

पंजाब में धान की फसल परिपक्व हो चुकी है। कई इलाकों में पहले से कटाई और मड़ाई शुरू है। इस सप्ताह बारिश ना होने से फसलों की कटाई के लिए कोई मुश्किल नहीं होगी।

लेकिन पंजाब के किसानों को सलाह है कि पराली को जलाने से बचें क्योंकि इससे आसपास के शहरों में प्रदूषण प्रचंड रूप ले लेता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरता को भी व्यापक नुकसान पहुंचता है। जलाने की बजाए इसे उपलब्ध विधियों की मदद से जैविक खाद में बदलें।

अमरूद में खाद देने का यह उपयुक्त समय है,प्रति पौध 500 ग्राम यूरिया और 1250 ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट डालें।

इस समय रबी प्याज़ की बिजाई की जा सकती है,बीजों का चुनाव प्रो-6,पंजाब व्हाइट व पंजाब नरोया में से करें। एक एकड़ की बिजाई के लिए 4 से 5 कि.ग्रा. बीज पर्याप्त होगा। बैंगन की नर्सरी बनाने का काम इस समय पूरा करें,किस्मों का चुनाव पंजाब नीलम,पंजाब नगीना,पंजाब बरसाती तथा पंजाब रौनक आदि में से करें। प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीज की आवश्यकता होगी।

गन्ने की COPB 92, CO 118, COJ 85आदिकिस्मों की बिजाई की जा सकती है। प्रति एकड़ 30 से 35 क्विंटल बीज की आवश्यकता होगी।

Image Credit:The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: