[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह (19 से 25 जनवरी, 2021)

January 19, 2021 4:03 PM|

पंजाब में 19 से 25 जनवरी, 2021 के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल। और क्या है पंजाब के लिए फसलों से जुड़ी सलाह।

इस साल जनवरी में पंजाब के कई भागों में अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं। इसके परिणाम स्वरूप पंजाब में जनवरी में अब तक सामान्य से 22% अधिक वर्षा हो चुकी है।

पंजाब में अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं जबकि न्यूनतम तापमान में हाल के दिनों में वृद्धि हुई है। हालांकि इस सप्ताह 19 से 21 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएँ इस दौरान चलेंगी।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को 22 जनवरी से प्रभावित करेगा उसके प्रभाव से 23 24 जनवरी को पंजाब के भी उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरण तारण समेत उत्तरी जिलों में मुख्यतः बारिश के आसार हैं।

जबकि लुधियाना, पटियाला, बरनाला, मोगा, फाजिल्का और फ़रीदकोट समेत पंजाब के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आंशिक बादल इन भागों में भी छा सकते हैं।

पंजाब के किसानों के लिए फसल सलाह

सभावित बारिश को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि गेहूं,सरसों,चने और दलहनी फसलों की निगरानी करते रहें और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सिंचाई या किसी भी तरह का छिड़काव ना करें।

आलू की फसल में ब्लाइट,लीफ कर्ल और सफ़ेद मक्खी जैसे रोगों और कीटों का प्रकोप हो सकता है। समय से नियंत्रण ना करने से उत्पादन और उत्पादकता दोनों प्रभावित होते हैं।

दिसंबर में या देर से बोई गई गेहूँ की फसल में नाइट्रोजन की दूसरी खुराक देने का यह सही समय है लेकिन यह तो 22 जनवरी से पहले कर लें या फिर 25 जनवरी के बाद करें।

Image Credit:The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: