[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह (15 से 21 दिसम्बर, 2020)

December 15, 2020 7:50 PM|

पंजाब में 15 से 21 दिसम्बर के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल। और क्या है पंजाब के लिए फसलों से जुड़ी सलाह।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब में घना कोहरा देखने को मिल रहा था प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से 7 या 8 डिग्री तक नीचे बने रिकॉर्ड किया जा रहा था। पिछले सप्ताह के आखिर में पंजाब के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहा। 16 डिग्री या उससे कम अधिकतम तापमान होने पर कोल्ड डे कंडीशन बन जाती है। यानि दिन में भी शीतलहर जैसे हालात हो जाते हैं।

दूसरी तरफ घना कोहरा छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक बने हुए थे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बहुत कम हो गया था। जिसके प्रभाव से पूरे दिन कड़ाके की ठंड का एहसास होता है।

इस सप्ताह के शुरुआती 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा लेकिन धीरे-धीरे कोहरा कम होने के कारण दिन के तापमान में हल्की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कमी के कारण अगले 2 या 3 दिनों के भीतर पंजाब के कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

पंजाब में इस सप्ताह बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। लेकिन सप्ताह के अंत में कुछ जिलों में पाला पड़ने की संभावना है।

पंजाब के किसानों के लिए फसल सलाह

मौसम साफ रहेगा इसलिए खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई व छिड़काव करें। तोरिया की पक चुकी फसल की कटाई करें। पतझड़ी फलों के पौधों में सड़ी हुई फार्म यार्ड खाद देने के लिए अभी समय उचित है। इस समय आड़ू,नाशपाती,प्लम व अंगूर के बाग लगाने के लिए खेत को तैयार करें।

मौसम में हो रहे बदलावों के कारण फसलों में कीटों व रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है,इसलिए फसलों की सतत निगरानी करते रहें। उत्पत्ति होने पर उचित उपचार करें।

गेहूँ की फसल में ज़िंक की कमी से होने वाली क्षति से फसल को बचाने हेतु खड़ी फसल में 1 कि.ग्रा. ज़िंक सल्फेट (0.5%) और 1/2 कि.ग्रा. बुझे हुए चूने को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव हर 15 दिन के अंतराल पर 2-3 बार करें।

गेहूँ की फसल में चूहों के कारण होने वाली क्षति को रोकने हेतु 20 ग्राम ब्रोमोडीलोन या 25 ग्राम ज़िंक फॉसफाइड को 20 ग्राम रिफ़ाइंड तेल,20 ग्राम कुटी चीनी तथा 1 कि.ग्रा. अन्न के साथ मिलाकर मिश्रण बनायें और कागज़ में लपेट कर खेत में थोड़ी थोड़ी दूरी पर रख दें।   

Image Credit:Mapio

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: