पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (21 से 27 अप्रैल 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

April 21, 2020 2:04 PM|

पंजाब में पिछले हफ्ते हुई बारिश के चलते खेती को नुकसान पहुंचा है। इस समय रबी फसलों की कटाई का काम चल रहा है ऐसे में तेज़ हवाओं के साथ बारिश फसलों को नुकसान पहुंचाती है।

इस सप्ताह बहुत भारी बारिश की आशंका फिलहाल नहीं है। हालांकि प्री-मॉनसून सीजन में मौसम में थोड़ा भी बदलाव कभी-कभी लोगों के लिए भारी पड़ जाता है।

21 से 27 अप्रैल के बीच पंजाब के अधिकांश हिस्सों में और अधिकांश समय मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन 21 अप्रैल को उत्तरी क्षेत्रों यानि तराई से सटे जिलों में एक-दो जगहों पर आँधी और हल्की बारिश की आशंका रहेगा।

22 अप्रैल को अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरण-तारण में इसी तरह की हलचल बनी रह सकती है। 23 अप्रैल को फाजिल्का, फ़रीदकोट, श्रीमुक्तसर साहिब, भटिंडा, बरनाला, मोगा, मनसा, संगरूर, पटियाला और लुधियाना में भी हल्की वर्षा बादलों की गर्जना और आँधी के साथ हो सकती है।

24 से 27 के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन एक-दो स्थानों पर अचानक मौसम बिगड़ने और हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। इस सप्ताह पंजाब में तापमान बढ़ने की भी संभावना है।

पंजाब के किसानों के लिए फसल सलाह

जिन इलाकों में वर्षा की संभावना है वहाँ अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखना सबसे ज़रूरी काम है। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में अभी कटाई और मड़ाई का काम आपको रोकना पड़ेगा। मौसम साफ हो जाने पर गेहूं की कटाई व गहाई का काम शीघ्र ही सम्पन्न करें।

गन्ने की फसल में आवश्यकता या मौसम के अनुसार 7 से 12 दिन पर सिंचाई करते रहें।

कोविड़-19 (कोरोना वाइरस) के प्रकोप को देखते हुए किसानों को कटाई और गहाई का काम जहां तक संभव हो मशीनों द्वारा ही करें। कटाई के बाद अवशेषों को जलाने से बचें।

इस समय टमाटर की फसल में फल छेदक कीट का प्रकोप हो सकता है। इसकी रोकथाम के लिए 30 मि.ली. फेम या 60 मि.ली. कोराजेन 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें। छिड़काव साफ मौसम में ही करें।

मौसम साफ रहने पर मूंग की फसल में खर-पतवारों की रोकथाम के लिए पहली गुड़ाई करें।

Image credit:Yahoo News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: