[Hindi] महाराष्ट्र का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (8 से 14 फरवरी, 2021)

February 8, 2021 2:14 PM|

आइए जानते हैं महाराष्ट्र में 8 से 14 फरवरी, 2021 के बीच कैसा रहेगा मौसम।

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र में लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। पिछले दो-तीन दिन उत्तर पूर्वी दिशाओं से ठंडी और शुष्क हवाओं के चलने के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। विदर्भ के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है जिसके कारण विदर्भ के कुछ इलाके एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।

इस सप्ताह भी महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा तक किसी भी क्षेत्र में नहीं है। यानि 8 से 14 फरवरी के बीच मौसम किसी प्रकार का व्यवधान नहीं उत्पन्न करेगा। हालांकि 10-11 फरवरी तक उत्तर दिशा से ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी जिसके कारण तापमान सामान्य से कम ही बने रहेंगे। 9 और 10 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों सहित मराठवाड़ा में भी तापमान में गिरावट हो सकती है।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए फसल सलाह:

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा क्षेत्रों में गेहूं, दलहनी फसलों, सरसों और सूरजमुखी की फसलों में हल्की सिंचाई करें। विदर्भ में भी धान की फसल के लिए लगाई गई नर्सरी तैयार हो रही है। 21 से 25 दिन पुरानी नर्सरी की रोपाई की जा सकती है।  

चने की फसल में फली छेदक कीट की रोकथाम के लिए आप 4-5 बर्ड पर्चेज और 4-5 फेरोमोन ट्रैप लगा सकते हैं या 5% NKSE प्रति 10 लिटर की दर से घोलकर छिड़काव कर सकते हैं। मक्के की फसल में आर्मी वर्म की रोकथाम के लिए 5% एनएसके का तत्व 5 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी रोपाई के लिए तैयार होने की अवस्था में है। किसानों को सुझाव है कि रोपाई करें और धान के खेतों में 2-3 सेमी पानी लगाकर रखें।

काजू के फलों में इस समय टी मोसक्विटो का प्रकोप हो सकता है। इसके नियंत्रण के लिए एसिटामीप्रिड 20% SP 0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोलकर छिड़काव करें। आम के पेड़ों में बार-बार फूल निकलने की समस्या को रोकने के लिए गिब्बरलिक एसिड 500 पीपीएम 1 ग्राम प्रति 20 लिटर पानी की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

Image Credit:Scroll.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: